एक्सप्लोरर

Rohit Sharma KL Rahul Indore T20: जब गेंदबाजों के लिए 'कब्रगाह' बन गया था इंदौर का होल्कर स्टेडियम, हवा से बात कर रहा था रोहित शर्मा और लोकेश राहुल का बैट

रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की जोड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में ताबड़तोड़ बैटिंग की थी.

Rohit Sharma Century against Sri Lanka Indore T20 Match: भारत की वनडे और टी20 टीम के कप्तान रोहित शर्मा कई मौकों पर यह साबित कर चुके हैं कि वे इन दोनों फॉर्मेट्स में किसी भी टीम के खिलाफ धांसू बैटिंग करने में सक्षम है. रोहित शर्मा के लिए दिसंबर की 22 तारीख को इस सिलसिले में याद करना चाहिए. रोहित ने साल 2017 में इस दिन इंदौर के होल्कर स्टेडियम को गेंदबाजों के लिए कब्रगाह की तरह बना दिया था. ऐसा लग रहा था जैसे उनका बैट हवा से बातें कर रहा हो. रोहित ने यहां ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में शतक जड़ा था. उनकी इस पारी में 12 चौके और 10 छक्के भी शामिल थे.

दरअसल 2017 में श्रीलंकाई टीम भारत दौरे पर आई थी. इस दौरे पर उसे भारत के साथ 3 वनडे, 3 टेस्ट और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी थी. वनडे सीरीज में 2-1 से मिली हार के बाद श्रीलंका के पास टी20 सीरीज जीतने का मौका था. लेकिन वह इसमें भी 3-0 से हार गई. इस सीरीज का दूसरा मैच 22 दिसंबर को होल्कर स्टेडियम, इंदौर में खेला गया. इस सीरीज में रोहित को टी20 मैचों की कप्तानी सौंपी गई. 

इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया और भारत को पहले बैटिंग के लिए इनवाइट किया. फिर क्या था... रोहित और लोकेश राहुल की जोड़ी मैदान पर उतरी और छक्के-चौकों की बौछार करने लगी. रोहित ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 118 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 10 छक्के जड़े. वहीं उनका साथ देते हुए राहुल ने 49 गेंदों में 89 रन की शानदार पारी खेली. राहुल की पारी में 8 छक्के शामिल थे. 

रोहित-राहुल की धमाकेदार पारियों की वजह से भारत ने श्रीलंका को 261 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 172 रनों पर ऑल आउट हो गई. इस दौरान भारत के लिए युजवेंद्र चहल ने 4, कुलदीप यादव ने 3, हार्दिक पांड्या और जयदेव उनादकट ने एक-एक विकेट झटका. श्रीलंकाई टीम यह मैच 88 रनों से हार गई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
भारत के लिए सबसे ज्यादा ODI वर्ल्ड कप खेलने वाले टॉप-7 खिलाड़ी, देखें लिस्ट
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
वेस्टइंडीज टीम में आपसी कलह, खिलाड़ी नए हेड कोच को सुना दी खरी-खोटी
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
कोहली नंबर-1, सचिन दूसरे स्थान पर; 8 बल्लेबाजों की यह लिस्ट देख सब हैरान
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया
विराट-रोहित समेत सिर्फ 6 खिलाड़ी पक्के! 2027 वर्ल्ड कप में कैसी दिखेगी टीम इंडिया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
हरिद्वार में बड़ा हादसा, नहाते समय 4 कांवड़ियों की डूबने से मौत
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget