एक्सप्लोरर

IND vs SL: आज रोहित शर्मा-विराट कोहली की होगी वापसी, श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे से एक्शन में दिखेंगे भारतीय स्टार

IND vs SL 1st ODI: भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी 02 अगस्त से तीन मैचों की वनडे सीरीज़ की शुरुआत होगी. इस सीरीज़ के ज़रिए रोहित शर्मा और विराट कोहली की मैदान पर वापसी होगी.

IND vs SL 1st ODI Rohit Sharma And Virat Kohli: भारत और श्रीलंका के बीच आज यानी 02 अगस्त को तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का पहला मुकाबला (IND vs SL 1st ODI) खेला जाएगा. इस मैच के ज़रिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) मैदान पर उतरेंगे. इससे पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत कई भारतीय स्टार्स 29 जून को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में मैदान पर दिखाई दिए थे. विश्व कप फाइनल को एक महीने से भी ज़्यादा का वक़्त गुज़र चुका है. 

भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार मुकाबला की शुरुआत दोपहर 2:30 बजे से होगी, जबकि टॉस 2 बजे फेंका जाएगा. बता दें कि यह 2024 में टीम इंडिया का पहला वनडे मुकाबला होगा. यानी साल के 8वें महीने में टीम इंडिया पहला वनडे मुकाबला खेलेगी. इस साल अब तक टीम इंडिया ने सिर्फ टेस्ट और टी20 मैच खेले हैं. 

आज से शुरू होने वाली वनडे सीरीज़ का आखिरी मुकाबला 07 अगस्त, बुधवार को खेला जाएगा. सीरीज़ के तीनों ही मुकाबले कोलंबो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में होंगे. 

टी20 विश्व कप के बाद दो टी20 सीरीज़ खेल चुकी है टीम इंडिया 

बता दें कि 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया दो टी20 सीरीज़ खेल चुकी है. विश्व कप के तुरंत बाद टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए ज़िम्बाब्वे का दौरा किया था. जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज़ के लिए शुभमन गिल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था. फिर भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेली. श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज़ में सूर्यकुमार यादव को भारत की कमान सौंपी गई थी. 

टीम इंडिया ने 3-0 से टी20 सीरीज़ पर जमाया कब्ज़ा

श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज़ से पहले टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज़ खेली थी. इस सीरीज़ में टीम इंडिया ने 3-0 से जीत अपनी झोली में डाली थी. अब मेन इन ब्लू के सामने वनडे सीरीज़ का चैलेंज है. वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा भारत की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे. 

 

ये भी पढ़ें...

Paris Olympics 2024: ओलंपिक में पदकों की हैट्रिक से चूकीं पीवी सिंधु, बोलीं- और आज मैं हार गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget