एक्सप्लोरर

रॉबिन उथप्पा का बड़ा खुलासा, बताया किस वजह से विराट कोहली के साथ रिश्ते में आई दरार

Robin Uthappa On Relations With Virat Kohli: पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने बताया कि कैसे अनजाने में उनके रिश्ते विराट कोहली के साथ खराब हो गए. ये खुलासा उन्होंने लेटेस्ट पॉडकास्ट में किया.

विराट कोहली के साथ भारतीय क्रिकेट टीम में ड्रेसिंग रूम शेयर कर चुके रॉबिन उथप्पा ने एक पॉडकास्ट में बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे अनजाने में उनके और कोहली के बीच रिश्ते में दरार आ गई थी. बता दें कि दोनों आईपीएल में कई मैच एक दूसरे के खिलाफ भी खेल चुके हैं. दरअसल एक इंटरव्यू में उथप्पा ने कोहली की कप्तानी को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप में अंबाती रायुडू को शामिल नहीं करने की आलोचना की थी.

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम 2019 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जहां न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो गई थी. 2019 वर्ल्ड कप से पहले अंबाती रायुडू को चौथे नंबर के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा था, जिनका प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा था. हालांकि चयनकर्ताओं ने उन्हें नहीं चुना और उनकी जगह विजय शंकर को जगह दी. उस पॉडकास्ट में उथप्पा ने अंबाती रायुडू के साथ युवराज सिंह को भी सही से नहीं संभलाने को लेकर कोहली की कप्तानी की आलोचना की थी, जिन्होंने (युवराज) बाद में बिना फेयरवेल मैच खेले रिटायरमेंट ले ली थी.

मुझे पहले विराट कोहली से बात करनी चाहिए थी- उथप्पा

अब रॉबिन उथप्पा ने यूट्यूब चैनल पर इसको लेकर कहा कि उस बातचीत का उद्देश्य उन पर था न कि विराट कोहली पर. उन्होंने बताया कि बावजूद इसके उनकी टिप्पणियों ने विराट कोहली के साथ रिश्ते में दरार पैदा कर दी.

उथप्पा ने कहा, "उस पूरी बातचीत में मेरा इरादा विराट कोहली पर बात करने का नहीं था, बल्कि वह इंटरव्यू तो मेरे बारे में था. मुझसे एक सवाल पूछा गया था और मैंने सिर्फ उसका जवाब दिया. मैंने उस समय विराट की भावनाओं या इस फैक्ट पर ध्यान नहीं दिया, चाहे मैं ऐसा ही मानता हूं, उन्हें पता होना चाहिए था कि मैं क्या मानता हूं. विराट कोहली के साथ मेरी दोस्ती पर इसका असर पड़ा. मैंने ये देखा. जब मैंने उनसे इस बारे में बात की तो मुझे एहसास हुआ कि मुझे उनसे पहले बात करनी चाहिए थी."

उथप्पा ने ये माना कि बेशक उन्हें अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन बाद में उन्हें ये भी एहसास हो गया था कि उन्हें निजी तौर पर पहले विराट कोहली से बात कर लेनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि इससे उन्हें बहुत बड़ी सीख मिली.

रॉबिन उथप्पा ने कहा, "मैंने विराट कोहली के साथ अपने अनुभव के बारे में बात नहीं की. जो मैंने अपने करीबी दोस्त कोहली के नेतृत्व में देखा, उसके बारे में बात की. ये उनका नेतृत्व भी नहीं था बल्कि नेतृत्व की शैली थी. हर किसी को अपने लीडरशिप स्टाइल को रखने का अधिकार है, और हर किसी को अपनी राय रखना का भी अधिकार है. मुझे लगा कि उनके बारे में नेशनल टेलीविज़न पर बात करने से पहले मुझे उनसे भी इस बारे में बात करनी चाहिए थी. मुझे लगता है कि हमें क्रिकेटर या उससे जुड़े लोगों के प्रति यही संवेदनशीलता दिखानी चाहिए."

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार...', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज; कह दी इमोशनल बात
'आखिरी मैच में 100 बना दे यार', रोहित शर्मा के लिए आकाश चोपड़ा का भावुक मैसेज
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप
टी20 फ्रेंचाइजी का भारतीय मालिक गिरफ्तार, विदेशी लीग में खिलाड़ी को घूस देने का आरोप

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget