एक्सप्लोरर

Asia Cup 2022: ऋषभ पंत की टीम में वापसी होना तय, दिनेश कार्तिक को बैठना पड़ेगा बाहर

Asia Cup 2022: ऋषभ पंत को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बनाया गया. हांगकांग के खिलाफ मैच में पंत की वापसी होना तय है.

Asia Cup 2022: यूएई में खेले जा रहे एशिया कप में टीम इंडिया की टक्कर हांगकांग से होने जा रही है. बुधवार को खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की वापसी होना तय है. दिनेश कार्तिक को हालांकि प्लेइंग 11 से बाहर बैठना पड़ सकता है. इसके अलावा टीम में कोई और बदलाव होने की संभावना नहीं है.

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने चौंकाने वाला फैसला लिया था. रोहित शर्मा ने टीम में ऋषभ पंत के स्थान पर दिनेश कार्तिक को जगह दी. लेकिन दिनेश कार्तिक के खेलने की वजह से इंडिया के बैटिंग लाइनअप का बैलेंस बिगड़ गया था.

ऋषभ पंत के नहीं खेलने की स्थिति में इंडिया के पास टॉप 6 में एक भी लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज नहीं बचा. हालांकि टीम इंडिया ने अपने रणनीति को बदला और रवींद्र जडेजा को लेफ्ट हैंडर होने की वजह से नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया. लेकिन टीम इंडिया पंत को बाहर रखने की गलती को दोबारा दोहराना नहीं चाहेगी.

पांड्या ने निभाई फिनिशर की भूमिका

दिनेश कार्तिक को बतौर फिनिशर टीम इंडिया में जगह दी जा रही है. पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हार्दिक पांड्या फिनिशर की भूमिका को निभाने में कामयाब रहे. हार्दिक पांड्या के फॉर्म को देखते हुए भी टीम इंडिया दिनेश कार्तिक को बाहर रखने का रिस्क ले सकती है. 

रोहित शर्मा पंत को वापस लेने के अलावा टीम के कॉम्बिनेशन के साथ कोई और बदलाव नहीं करेंगे. केएल राहुल और विराट कोहली के पास हांगकांग जैसी टीम के खिलाफ स्कोर करके अपने कॉन्फिडेंस को बढ़ाने का मौका भी रहेगा. वहीं अर्शदीप और आवेश खान जैसे युवा गेंदबाजों के लिए भी यह मैच एक अच्छा मौका साबित हो सकता है.

AUS Vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराया, स्मिथ ने खेली कमाल की पारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने फुटबॉल के वर्ल्ड कप में कब लिया था हिस्सा? 2026 फीफा में क्यों नहीं मिली जगह? जानें सबकुछ
भारत ने फुटबॉल के वर्ल्ड कप में कब लिया था हिस्सा? 2026 फीफा में क्यों नहीं मिली जगह?
Most Sixes in ODIs: इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज
इंटरनेशनल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, टॉप-2 में भारत-पाकिस्तान के दिग्गज
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
IND vs AFG 1st ODI Live Streaming: बिना कोई पैसा खर्च किए फ्री में देख सकेंगे IND vs AFG पहला वनडे, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच
बिना पैसा खर्च किए फ्री में देख सकेंगे IND vs AFG पहला वनडे, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

वीडियोज

TMC Crisis | Mamata | Mahadangal: अभिषेक बनर्जी का 'भतीजा प्रेम' ममता पर पड़ा भारी!
Chaar Ki Chaal: योगी का 'राम बाण'! | UP Election 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics
Sansani:कॉमेडी शो में लेडी डॉक्टर का अश्लील कांड !
Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
Embed widget