एक्सप्लोरर

Rishabh Pant: 'रोहित भाई बोले- तुझे नहीं पता तूने क्या किया है', ऋषभ पंत ने सुनाया गाबा की ऐतिहासिक जीत के बाद का किस्सा

Gabba Test Win: भारत ने 19 जनवरी 2021 को गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई थी. ऋषभ पंत ने एक शो में इस जीत के तीन साल पूरे होने के मौके पर कुछ किस्से सुनाए हैं.

Rishabh Pant on Gabba Test Win: आज से ठीक तीन साल पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को गाबा टेस्ट में मात दी थी. गाबा वह मैदान था, जहां ऑस्ट्रेलिया कभी नहीं हारी थी. भारत ने न केवल यहां ऑस्ट्रेलिया को मात दी, बल्कि इस जीत के साथ ही उसने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर खेलते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की थी. यहां खास बात यह भी थी कि विराट कोहली समेत टीम इंडिया के कई बड़े नाम इस टेस्ट से गैर मौजूद थे, इसके बावजूद भारत ने यह मुकाबला जीता था.

इस जीत के नायक ऋषभ पंत थे. पंत ने मैच के आखिरी दिन के आखिरी सेशन में भारत को यह यादगार जीत दिलाई थी. उन्होंने इस मुकाबले में 89 रन जड़े थे. पंत के अलावा शुभमन गिल (91) और चेतेश्वर पुजारा (56) ने भी 328 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान दमखम भरी पारियां खेली थी. यहां अजिंक्य रहाणे की कप्तानी ने भी अहम किरदार निभाया था.

बहरहाल, अब जब इस जीत के तीन साल बीत गए हैं तो इस खास मौके पर ऋषभ पंत ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करने के दौरान गाबा की जीत से जुड़े कुछ किस्से सुनाए. इस दौरान उन्होंने जीत के बाद रोहित शर्मा के रिएक्शन को भी सुनाया. उन्होंने बताया कि रोहित शर्मा ने गाबा की जीत के बाद उनसे कहा था कि तुझे नहीं पता है कि तुने क्या कर दिया है.

ऋषभ से क्या बोले थे रोहित?
ऋषभ पंत ने सुनाया, 'मैच जीतने के बाद रोहित भाई ने मुझे कहा कि तुझे नहीं पता है कि तूने क्या किया है. मैंने कहा, भैया मैच ही तो जीता है और सीरीज जीत गए दूसरी बार. उन्होंने कहा, जब तू क्रिकेट छोड़ेगा तब तुझे इस इनिंग्स की अहमियत समझ आएगी क्योंकि तुझे अभी खुद नहीं पता कि तूने क्या कर दिया है.'

ऋषभ ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए अपने पूर्व कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री को भी प्रेरणा माना. उन्होंने कहा, 'विराट भाई और रवि सर हमेशा कहते थे कि हमें सर्वश्रेष्ठ टीम बनने के लिए विदेशों में होने वाली टेस्ट सीरीज को जीतना होगा.'

यह भी पढ़ें...

In Pics: जेम्स एंडरसन ने चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, टॉप-5 में चार स्पिनर; भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैचों के बेस्ट गेंदबाज

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget