एक्सप्लोरर

Rishabh Pant के लिए बेहद खास है यह शतक, बताया किस बात पर था सारा फोकस

IND Vs ENG: ऋषभ पंत की पारी के चलते ही टीम इंडिया तीसरे वनडे में जीत दर्ज कर पाई. पंत ने अपनी कामयाबी का राज खोला है.

India Vs England: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की है. इसके साथ ही टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम करने में कामयाब रही. इंडिया की जीत के हीरो ऋषभ पंत रहे जिन्होंने वनडे क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाया. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कहा है कि यह शतक उनके लिए बेहद ही खास है.

पंत को अपनी 125 रन की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला. ऋषभ पंत ने कहा, ''मैं इस पारी को सारी जिंदगी याद रंखूगा. बल्लेबाजी करते हुए मैं एक समय पर सिर्फ एक ही बॉल के बारे में सोच रहा था. जब आपकी टीम दवाब में होती है तो फिर आपको इस तरह से बल्लेबाजी करनी पड़ती है और आप बड़ी पारी खेलने की कोशिश करते हैं.''

पंत ने आगे कहा, ''इंग्लैंड में खेलना मुझे बेहद पसंद है. इंग्लैंड की स्थितियां में बल्लेबाजी करने में मजा आता है. जितना आप खेलते जाते हैं उनका ही आपको अनुभव मिलता है. बॉलर्स से कुछ भी नहीं लिया जा सकता है.यह बल्लेबाजी के लिए बेहतरीन विकेट था. लेकिन बॉलर्स ने कमाल किया. हमारे गेंदबाज सिर्फ आज के मैच में नहीं बल्कि पूरी सीरीज में ही बेहद शानदार रहे.''

इंडिया के नाम रही दोनों सीरीज

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में 260 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 72 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद ऋषभ पंत ने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर मोर्चा संभाल लिया. पंत ने 113 गेंद में 16 चौकों और 2 छक्के की मदद से 125 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिला दी.

इस सीरीज की बात करें तो टीम इंडिया ने पहला मैच 10 विकेट से जीतकर शानदार शुरुआत की थी. हालांकि दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने 100 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी कर ली. लेकिन आखिरकार इंडिया टी20 के बाद वनडे सीरीज भी जीतने में कामयाब हो गई.

IND vs ENG: वनडे सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इन 3 खिलाड़ियों को सराहा, फ्लॉप टॉप ऑर्डर पर भी बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget