एक्सप्लोरर

IND vs AUS 2023: टीम इंडिया के लिए बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में क्यों अहम होते हैं ऋषभ पंत? आंकड़ों से समझिए

Rishabh Pant Team India: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में ऋषभ ने 62.40 की औसत से रन बनाए हैं, यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा सर्वाधिक बैटिंग एवरेज है.

Rishabh Pant in Border-Gavaskar Series: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ की शुरुआत 9 फरवरी से होगी. टीम इंडिया इस बार सीरीज़ में कुछ अलग दिखाई देगी. टीम कई स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में खेलेगी. इसमें ऋषभ पंत का नाम सबसे उपर है. पंत टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के बहुत अहम हैं. लेकिन दुर्भाग्यवश वो अपनी इंजरी के चलते इस सीरीज़ का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. बॉर्डर गावस्कर सीरीज़ में पंत ने भारतीय टीम के लिए बहुत योगदान दिया है. 

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में ऐसे हैं पंत के आंकड़े

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ में कम से कम 500 रनों तक पंत भारतीय टीम के लिए सबसे अधिक औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं. उन्होंने इस सीरीज़ में भारतीय टीम के लिए कम से कम 500 रनों तक सर्वाधिक 62.40 की औसत से रन बनाए हैं. यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा सर्वाधिक बैटिंग एवरेज है. उन्होंने इस ट्रॉफी में कुल 7 मैचों की 12 पारियों में 62.40 की औसत से 624 रन बनाए हैं. इसमें उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं. इसमें उनका हाई स्कोर 159* रनों का रहा है. 

वहीं इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ अव्वल नंबर पर मौजूद हैं. उन्होंने अब तक बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ के कुल 14 मैचों की 28 पारियों में 72.58 की औसत से 1742 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 8 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं. वहीं उनका हाई स्कोर 192 रनों का रहा है. 

कार एक्सीडेंट के चलते नहीं बन पाएंगे टीम इंडिया का हिस्सा

30 दिसंबर, 2022 को पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया था. इस हादसे में पंत को काफी गंभीर चोटें लगी थीं. जब से लकेर अब तक वो हॉस्पिटल में हैं. इसके चलते वो इस साल खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ का हिस्सा नहीं बन सकेंगे. 

अब तक ऐसा रहा पंत का इंटरनेशनल करियर

पंत ने अब तक भारतीय टीम के लिए कुल 33 टेस्ट मैच, 30 वनडे और 66 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट मैचों में उन्होंने 43.67 की औसत से 2271 रन बनाए हैं. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 34.60 की औसत से 865 रन जड़े हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 22.43 की औसत और 126.37 के स्ट्राइक रेट से 987 रन बनाए हैं.  

 

 

ये भी पढ़ें...

Shahid Afridi ने बेटी की फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल कैप्शन, शाहीन ने अंशा के माथे पर किया किस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
श्रीलंका के बाद बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया, सामने आया बहुत बड़ा अपडेट
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग
जिस दिग्गज ने भारत को जिताया वर्ल्ड कप! अब श्रीलंका के साथ मिलकर कर रहा है हराने की प्लानिंग

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
Exclusive: बृजभूषण सिंह ने खोले पत्ते! बताया आगे का प्लान- 'किंगमेकर तो पहले से हूं, अब...'
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
30 हजार किराया फिर भी बेसमेंट बना Swimming Pool, Video वायरल
Tips For Blood Sugar Control: खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल
Embed widget