एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: इंग्लैंड की टेंशन बढ़ी, इस स्टार गेंदबाज को अचानक लौटना पड़ा घर; आखिरी टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे

Rehan Ahmed: इंग्लैंड टीम के स्पिन ऑलराउंडर रेहान अहमद ब्रिटेन वापस लौट गए हैं. वह अब भारत-इंग्लैंड के बीच आखिरी टेस्ट भी नहीं खेलेंगे.

England Test Squad: 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के तीन मुकाबलों के बाद 2-1 से पिछड़ चुकी इंग्लिश टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के युवा स्पिन ऑलराउंडर रेहान अहमद को अचानक अपने घर वापस लौटना पड़ा है. वह अब आखिरी टेस्ट मैच में भी नजर नहीं आएंगे.

रेहान अहमद को निजी कारणों के चलते ब्रिटेन वापस लौटना पड़ा. पारिवारिक कारणों के कारण उन्हें आनन-फानन में टेस्ट सीरीज बीच में छोड़कर जाना पड़ा. वैसे रेहान अहमद रांची में शुरू हुए टेस्ट मुकाबले के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 से पहले ही बाहर हो चुके थे. गुरुवार को इंग्लैंड ने रांची टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान किया था. इसमें मार्क वुड और रेहान अहमद की जगह शोएब बशीर और ओली रॉबिन्सन को मौका दिया गया था.

रेहान अहमद महज 19 साल के हैं. अब तक उन्होंने इंग्लैंड के लिए 4 टेस्ट मैच खेले हैं, इनमें से 3 मुकाबले तो उन्होंने वर्तमान सीरीज के दौरान ही खेले. रेहान ने इन 4 मुकाबलों की 8 पारियों में कुल 18 विकेट झटके. इस दौरान उनका बॉलिंग एवरेज 34.50 रहा. वह बल्ले से भी अच्छा योगदान देते रहे हैं. भारत के खिलाफ सीरीज में रेहान का परफॉर्मेंस औसत रहा. उन्होंने तीन मैचों में 11 विकेट लिए और बल्ले से निचले क्रम में एक-दो बार छोटी लेकिन अहम पारियां खेली.

जैक लीच पहले ही हो चुके थे बाहर
इंग्लैंड के लिए रेहान अहमद का जाना इसलिए बड़ा झटका माना जा रहा है क्योंकि अब इंग्लिश टीम के पास केवल दो ही स्पिनर बच गए हैं. अब इंग्लैंड को केवल टॉम हार्टली और शोएब बशीर से ही काम चलाना पड़ेगा. टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज जैक लीच पहले ही टेस्ट स्क्वाड से बाहर हो गए हैं. पहले टेस्ट के बाद ही लीच को चोट के चलते टीम से बाहर होना पड़ा था.

यह भी पढ़ें...

WPL 2024 Opening Ceremony: शाहिद कपूर से लेकर कार्तिक आर्यन तक, WPL ओपनिंग सेरेमनी में ये सितारे बिखेरेंगे जलवा; जानें कहां देख सकेंगे लाइव

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget