एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: पांच मैचों में 6 विकेट और 25 रन, एशिया कप में ऑलराउंडर की भूमिका में कितने सफल रहे रवींद्र जडेजा?

Ravindra Jadeja Asia Cup 2023: रवींद्र जडेजा इस बार बतौर ऑलराउंडर टीम के लिए कुछ खास नहीं कर पाए. उन्हें तीन मैचों में बैटिंग का मौका मिला. लेकिन वे फ्लॉप रहे.

Ravindra Jadeja Asia Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मैच रविवार को कोलंबो में खेला जाएगा. टीम इंडिया इससे ठीक पहले आखिरी सुपर फोर मैच में बांग्लादेश ने हराया. भारत का बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप हुआ. इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर मैच में भारतीय खिलाड़ी दिक्कत का सामना करते दिखे थे. भारत ने रवींद्र जडेजा को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया था. लेकिन वे कुछ खास नहीं कर सके. 

जडेजा को इस बार टूर्नामेंट के सभी मैचों में खेलने का मौका मिला. लेकिन अपनी छाप नहीं छोड़ सके. जडेजा पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में महज 14 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ बैटिंग का मौका नहीं मिला. वे श्रीलंका के खिलाफ बैटिंग के लिए उतरे लेकिन 4 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ भी महज 7 रन बनाकर आउट हुए. 

जडेजा की बॉलिंग पर नजर डालें तो वह भी नेपाल के अलावा किसी मैच में खास नहीं रही. उन्होंने नेपाल के खिलाफ 40 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि श्रीलंका के खिलाफ 33 रन देकर 2 विकेट लिए. जडेजा को पाकिस्तान के खिलाफ एक भी विकेट नहीं मिला. उन्होंने 26 रन दिए थे. बांग्लादेश के खिलाफ 53 रन देकर एक विकेट लिया था. इस तरह उन्होंने पिछले पांच मैचों में महज 25 रन बनाए और 6 विकेट लिए. 

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या  की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में 87 रनों की अहम पारी खेली थी. लेकिन इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ महज 5 रन बनाकर आउट हो गए थे. लेकिन पांड्या ने पिछले तीन मैचों में लगातार विकेट लिए. उन्होंने श्रीलंका, पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ एक-एक विकेट लिया. पांड्या को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मैच से आराम दिया गया था. वे फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें : IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ हार के साथ ही टीम इंडिया ने गंवाया बड़ा मौका, हाथ से निकल गया नंबर 1 का ताज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
एक्टिव क्रिकेटरों में 85 शतक के साथ नंबर-1 विराट कोहली, देखें टॉप-7 में कौन-कौन
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?
युवराज समेत कितने बल्लेबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगाए हैं 6 छक्के?

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget