एक्सप्लोरर

Ravindra Jadeja: 5 महीने बाद मैदान पर लौटे और तोड़ दी ऑस्ट्रेलिया की कमर, ऐसा रहा रवींद्र जडेजा का धमाकेदार कमबैक

Ravindra Jadeja Comeback: रवींद्र जडेजा 31 अगस्त 2022 के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर थे. आज (9 फरवरी) उनकी मैदान पर वापसी हुई और उन्होंने लाजवाब प्रदर्शन किया.

IND vs AUS 1st Test: नागपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ऑस्ट्रेलिया के ऊपर कहर बनकर टूटे. इस भारतीय स्पिन ऑलराउंडर ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में महज 47 रन खर्च करते हुए 5 विकेट झटके. जडेजा की इस दमदार गेंदबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया टीम पहले टेस्ट की पहली पारी में महज 177 रन पर ही सिमट गई.

रवींद्र जडेजा पूरे 5 महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं. आखिरी बार वह दुबई में हुए एशिया कप 2022 में नजर आए थे. तब 31 अगस्त को हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ मैच के दौरान वह चोटिल हुए और फिर उन्हें पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. जडेजा की चोट ऐसी थी कि उन्हें सितंबर में ही लेग सर्जरी करानी पड़ी. इस सर्जरी के कारण उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 से भी बाहर होना पड़ा.

जनवरी में रणजी मैच से की मैदान पर वापसी
सर्जरी के बाद लंबे समय तक उन्हें आराम करने की सलाह दी गई. इसके बाद उनका रिहैब शुरू हुआ. जनवरी में जब वह पूरी तरह फिट पाए गए तो उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट सीरीज की स्क्वाड में शामिल कर लिया गया. हालांकि इससे पहले उन्हें मोमेंटम हासिल करने के लिए रणजी मैच खेलने की सलाह दी गई. यहां जडेजा ने रणजी मैच खेला और मैच की दूसरी पारी में 7 विकेट लेकर भारतीय टीम प्रबंधन का भरोसा जीत लिया. इसके बाद से ही उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग-11 में खेलना तय माना जा रहा था.

जडेजा ने दो गेंदों पर झटके दो विकेट
पूरे 5 महीने बाद जब जडेजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की, तो उनके सामने ऑस्ट्रेलिया जैसी टेस्ट की नंबर-1 टीम थी. जब वह बॉलिंग के लिए मैदान पर आए तो उनसे सामने नंबर-1 टेस्ट प्लेयर मार्नल लाबुशेन और दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की जोड़ी थी. यह दोनों बल्लेबाज 82 रन की साझेदारी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को अच्छे स्कोर की ओर बढ़ा रहे थे. तभी जडेजा ने पारी के 36वें ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट झटक कर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी.

तीन सेट बल्लेबाजों को भेजा पवेलियन
जडेजा का पहला शिकार मार्नस लाबुशेन (49) रहे और दूसरा विकेट मैट रेनशॉ (0) रहे. जडेजा यहीं नहीं रूके उन्होंने पिच पर जमे हुए एक और बल्लेबाज स्टीव स्मिथ (37) को भी पवेलियन भेज दिया. स्मिथ को जडेजा की गेंद पल्ले ही नहीं पड़ी और वह स्टम्प उड़वा बैठे. इसके बाद जडेजा ने एक और सेट बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब (31) और टॉड मर्फी (0) को भी पवेलियन भेजा.

यह भी पढ़ें...

Asia Cup 2023: 'भारत के बिना एशिया कप कमजोर रहेगा, पैसा ही नहीं आ पाएगा', पूर्व PCB चीफ ने किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
शाहरुख खान की नाइट राइडर्स ने पाकिस्तानी प्लेयर को किया साइन, मच गया बवाल
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
'शिक्षा में ताकत है', छात्र आंदोलन पर बोले शुभमन गिल, इरफान पठान ने कहा- कोई भी पेपर लीक...
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?
बतौर कप्तान पहली जीत पर क्या बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, जानें किसको दिया जीत का श्रेय?

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget