एक्सप्लोरर

IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड को खुलेआम दे डाली चेतावनी, 'बैजबॉल' को लेकर दिया बड़ा बयान

Ravichandran Ashwin: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट सीरीज़ से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को खुलेआम चेतावनी दे दी है. उन्होंने कहा कि उन्हें बैजबॉल उत्साहित करता है.

Ravichandran Ashwin Warning England: रविचंद्रन अश्विन ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ से पहले इंग्लैंड को खुलेआम चेतावनी दे डाली है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत 25 जनवरी से होगी. इससे पहले बीसीसीआई ने अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया, जिसमें स्टार स्पिनर आर अश्विन को 2020-21 के लिए 'मेन्स प्लेयर ऑफ द ईयर' का खिताब दिया गया.

अवॉर्डर सेरेमनी के दौरान ही अश्विन ने इंग्लैंड के 'बैजबॉल' क्रिकेट को लेकर बात की. उन्होंने कहा कि 'बैजबॉल' क्रिकेट उन्हें उत्साहित करता है और वो इसके लिए तैयार हैं. 

अवॉर्ड लेते वक़्त अश्विन ने कहा, "बैजबॉल मुझे उत्साहित करता है. इस तरह का क्रिकेट मुझे इंप्रेस करता है. बेखौफ रुख अच्छा है और मैं यहां खड़ा और जानता हूं कि क्या उम्मीद की जाएगी."

500 टेस्ट विकेट पूरे में सिर्फ 10 की दरकार 

अश्विन ने अब तक अपने टेस्ट करियर में 490 विकेट ले लिए हैं. अब उन्हें 500 टेस्ट विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ 10 विकेट की दरकार है. भारतीय स्पिनर ने नंबर्स और रिकॉर्ड्स के बारे में कहा, "नंबर मुझे उत्साहित नहीं करते हैं. ये तब उत्साहित करते थे जब मैं बच्चा था. अब, दवाब वाले हालातों में नंबर बैकयार्ड में चले जाते हैं. फोकस मैच जीतने पर रहता है."

अब तक ऐसा रहा अश्विन का टेस्ट करियर 

2011 में टेस्ट डेब्यू करने वाले अश्विन ने अब तक फॉर्मेट में 95 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 179 पारियों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 23.69 की औसत से 490 विकेट ले लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 34 फाइव विकेट और 24 फोर विकेट हॉल लिए हैं. इसके अलावा 134 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 26.83 की औसत से 3193 रन स्कोर कर लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के ज़रिए अश्विन 100 टेस्ट मैच भी खेल सकते हैं अगर वो पांचों मुकाबले के लिए भारत का हिस्सा रहते हैं. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs ENG: हैदराबाद की पिच को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने किया बड़ा दावा, बताया- स्पिनर और तेज गेंदबाजों में किसे मिलेगी मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget