एक्सप्लोरर

IND vs ENG: हैदराबाद की पिच को लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने किया बड़ा दावा, बताया- स्पिनर और तेज गेंदबाजों में किसे मिलेगी मदद

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में 25 जनवरी से खेला जाएगा. इससे पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने हैदराबाद की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Rahul Dravid On Hyderabad Pitch: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होनी है. इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाना है. हर किसी की नजर हैदराबाद की पिच पर टिकी हुई है. इस बीच टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने हैदराबाद की पिच को लेकर बड़ा दावा किया है. 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा, पिच के बारे में अभी कुछ कहना मुश्किल है. जब मैच शुरू होगा हम तब इसके बारे में पता करेंगे. मैंने जो देखा है उसमें यह पिच अच्छी दिख रही है. पिच से स्पिनरों को टर्न मिलेगा. कितनी जल्दी और कितनी तेजी इस बारे में मैं अभी कुछ नहीं कह सकता हूं. खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, निश्चित रूप से गेंद को टर्न मिलेगी. 

दूसरी तरफ इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने भी पिच के बारे में चर्चा की है. उन्होंने कहा, हमने पिच पर चर्चा की है. हम इसे लेकर ज्यादा चिंतित नहीं हैं. हमारे ग्रुप में इतना आत्मविश्वास है कि हम कुछ खास कर सकते हैं. हमारे पास स्पिनर हैं, हमारे पास तेज गेंदबाज हैं, हमारे पास अच्छे बल्लेबाज हैं और हाल के दिनों में हमारा प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. यह काफी मुश्किल होगा. क्योंकि हम ऐसी पिचों पर खेलने के आदी नहीं है. हमें इसका तरीका ढूंढना होगा. 

पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), आवेश खान. 

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम- बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, हैरी ब्रुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स (विकेटकीपर), टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड. 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 25-29 जनवरी, हैदराबाद (राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम)
दूसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 2-6 फरवरी, विशाखापट्टनम (डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम)
तीसरा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 15-19 फरवरी, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
चौथा टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 23-27 फरवरी, रांची (जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम)
पांचवां टेस्ट: भारत बनाम इंग्लैंड, 7-11 मार्च, धर्मशाला (हिमांचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
Watch: कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कौन है ये खूबसूरत महिला क्रिकेटर? अनोखे सेलिब्रेशन से हुई वायरल
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के SSC ग्राउंड पर कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget