एक्सप्लोरर

IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन हों टीम इंडिया के कप्तान, आखिर सुनील गावस्कर ने क्यों की ये मांग

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा. पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर चाहते हैं कि अश्विन धर्मशाला में भारत के कप्तान हों.

India vs England 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में पांचवां टेस्ट मैच खेला जाएगा. पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर चाहते हैं कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन धर्मशाला टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान हों. बता दें कि अभी भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया की जीत पक्की दिख रही है. भारत अगर रांची टेस्ट जीत लेता तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी. 

अपने दौर के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने सुझाव दिया है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को टीम की अगुवाई करने का मौका देना चाहिए, जिनका यह 100वां टेस्ट मैच होगा. अश्विन अभी रांची में अपना 99वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं.

37 साल के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरी पारी में पांच विकेट झटके. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 35वीं बार यह कारनामा किया. वह इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले इकलौते भारतीय गेंदबाज भी बन चुके हैं. वहीं वह अब भारत में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन चुके हैं.  

सुनील गावस्कर ने जियो सिनेमा पर अश्विन से बात करते हुए कहा, "भारत कल (सोमवार) जीत हासिल कर लेगा और इसके बाद टीम पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के लिए धर्मशाला जाएगी. मुझे विश्वास है कि रोहित आपको मैदान पर टीम की अगवाई करने का मौका देगा. आपने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ किया है उसे देखते हुए यह शानदार सम्मान होगा."

अश्विन ने इसके जवाब में कहा कि वह जितने लंबे समय तक टीम में बने रहते हैं उनके लिए उतना ही अच्छा होगा. अश्विन ने कहा, "आप बहुत उदार दिल के हैं सनी भाई. इसके लिए आपका आभार. हालांकि मुझे लगता है कि मैं इन सब चीजों से काफी आगे निकल चुका हूं. मैं इस टीम के साथ बिताए गए हर पल का आनंद ले रहा हूं. यह जितना लंबा खिंचेगा उतनी मुझे खुशी होगी."

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, कुंबले को पीछे छोड़ भारत में सबसे ज्यादा विकेट वाले वाले गेंदबाज बने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
LIVE: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget