एक्सप्लोरर

Ravichandran Ashwin Retire: ऑस्ट्रेलिया नहीं जाना चाहते थे अश्विन, क्या मजबूरी में लिया संन्यास? फैसले के पीछे रहे ये कारण

Ravichandran Ashwin IND vs AUS: एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अश्विन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाना चाहते थे. हालांकि वे फिर भी गए. अब उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.

Ravichandran Ashwin IND vs AUS: रविचंद्रन अश्विन के संन्यास का फैसला हैरान करने वाला रहा. उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बीच रिटायरमेंट की घोषणा करके सभी को चौंकाया. हालांकि अश्विन कप्तान रोहित शर्मा शर्मा और कुछ साथी खिलाड़ियों को इसकी जानकारी पहले से ही थी. अब एक हैरान करने वाली खबर आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक अश्विन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाना चाहते थे. लेकिन वे फिर भी गए. अश्विन के संन्यास के फैसले के पीछे कुछ अहम कारण रहे.

अश्विन के संन्यास का फैसला फैंस के लिए हैरान करने वाला रहा. उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी शेयर की गईं. अश्विन टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रहे हैं और कई मौकों पर ऑलराउंडर की भूमिका निभा चुके हैं. उन्होंने कई यादगार पारियां भी खेली हैं. 

अश्विन ने सीरीज के बीच क्यों लिया संन्यास का फैसला -

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही है. इसका तीसरा मुकाबला ब्रिसबेन में खेला गया. यह ड्रॉ रहा. अश्विन ने इस मैच के बाद संन्यास की घोषणा की. एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक अश्विन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जाना चाहते थे. लेकिन उन्होंने प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की होने की शर्त पर ही जाने का फैसला किया था. लेकिन वे तीसरे टेस्ट से बाहर रहे. अश्विन के संन्यास के फैसले की असली वजह अभी तक आधिकारिक रूप से सामने नहीं आयी है.

अश्विन के संन्यास के फैसले के पीछे ये हो सकते हैं कारण -

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट में अश्विन की जगह वाशिंगटन सुंदर को रखा था. सुंदर ने दूसरी पारी में 2 विकेट लिए थे. इसके बाद अश्विन की दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई और तीसरे टेस्ट से फिर बाहर हो गए. रिपोर्ट के मुताबिक वे रोहित से संन्यास को लेकर बात कर चुके थे. अश्विन का कहना था कि अगर टीम को उनकी जरूरत नहीं है तो साफ तौर पर बता देना चाहिए. अश्विन ने मजबूरी में संन्यास लिया या नहीं, इस पर उन्होंने किसी तरह का संकेत नहीं दिया.

यह भी पढ़ें : Photos: अश्विन ने इन पांच मुकाबलों में भारत को दिलाई जीत, हारे हुए मैचों में करवाई थी वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
150 से एक विकेट दूर अर्शदीप सिंह, चौथे टी20 में रचेंगे इतिहास! ऐसा करने वाले पहले भारतीय
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget