एक्सप्लोरर

Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत के बाद भावुक हो गए कोच रवि शास्त्री, कहा- यह अवास्तविक था

गाबा का किला फतह होने के बाद हाथ में तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाते ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को देखकर भारतीय टीम के हेड कोच रवि शास्त्री भावुक हो गए.

ब्रिसबेन: मुंबई की भाषा में उन्हें ‘खड़ूस’ कहा जाता है यानी वह आम तौर पर अपने जज्बात जाहिर नहीं करते. लेकिन भारत की युवा टीम की ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत के बाद रवि शास्त्री भी अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सके.

भारत की अंडर 25 टीम के 22 साल के कप्तान के रूप में 1984 में शास्त्री ने टीम मैनेजर को मोहम्मद अजहरूद्दीन को उनके दादा की सेहत नासाज होने के बारे में बताने नहीं दिया था. क्योंकि अजहर उस समय भारतीय टीम में जगह बनाने की दहलीज पर थे और शास्त्री नहीं चाहते थे कि मैच छोड़कर वह यह मौका गंवाये.

वहीं शास्त्री गाबा का किला फतह होने के बाद हाथ में तिरंगा लेकर मैदान का चक्कर लगाते ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को देखकर भावुक हो गए.

उन्होंने कहा, "मैं भावुक हो गया. आम तौर पर मेरी आंखों में आंसू नहीं आते. लेकिन आज मैं भी भावुक हो गया."

उन्होंने आगे कहा, "मेरी आंखें भर आईं, क्योंकि यह अवास्तविक था. इन लड़कों ने जो किया, वह इतिहास में सबसे शानदार जीत में से एक के रूप में दर्ज हो जायेगा. कोरोना काल, खिलाड़ियों की चोटें और 36 रन पर आउट होने के बाद ऐसा प्रदर्शन."

खिलाड़ियों को सारी सुर्खियां मिलने से क्या उन्हें लगता है कि श्रेय नहीं मिला, यह पूछने पर उन्होंने कहा, "कोच का काम होता है लड़कों को मानसिक रूप से तैयार करना. उनका जो माइंडसेट है उसको क्लीयर करने के लिये, जास्ती (ज्यादा) पेचीदा करने की जरूरत नहीं और खेल सरल रखा तो काफी काम होता है और कोच का क्या. वो तो ड्रेसिंग रूम में बैठा रहता है. लड़के बाहर जाकर लड़ते हैं. कोई स्टेटमेंट का जरूरत नहीं. क्रिकेट बात करेगा."

यह भी पढ़ें- 

IND vs AUS: सचिन-कोहली और गांगुली समेत इन दिग्गजों ने टीम इंडिया की जीत को बताया गौरवशाली, जानिए किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहलें सरफराज खान के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई खलबली
वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी
वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget