एक्सप्लोरर

रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के कोच पद के लिए किया आवेदन

रवि शास्त्री ने भारतीय टीम के कोच पद के लिए किया आवेदन

नई दिल्ली: टीम इंडिया के कोच पद की दौड़ में सोमवार को औपचारिक रुप से टीम के पूर्व डायरेक्टर रवि शास्त्री भी शामिल हो गए हैं. बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने यह पुष्टि की है कि शास्त्री ने नौ जुलाई की समय सीमा से पूर्व अपना आवेदन सौंप दिया है.

सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण की क्रिकेट सलाहकार समिति समय सीमा खत्म होने के अगले दिन इंटरव्यू लेगी.

वेस्टइंडीज के पूर्व सलामी बल्लेबाज फिल सिमंस ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है. वह वेस्टइंडीज को कोचिंग दे चुके हैं जबकि आयरलैंड और अफगानिस्तान (सलाहकर) के साथ भी जुड़े रहे.

अधिकारी ने बताया, ''हां, रवि ने आवेदन किया है और फिल सिमंस ने भी." पता चला है कि इस प्रतिष्ठित पद के लिए वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर और कोच ने भी आवेदन किया है जिन्हें कोचिंग का काफी अनुभव है.

इससे पहले वीरेंद्र सहवाग, टाम मूडी, वेंकटेश प्रसाद, रिचर्ड पाइबस, डोडा गणेश और लालचंद राजपूत इस पद के लिए आवेदन कर चुके हैं. अगस्त 2014 से जून 2016 तक भारतीय टीम के निदेशक रहे शास्त्री के कप्तान विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ियों से अच्छे संबंध हैं. ऐसे में कयास ये लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया की कोच की दौड़ में शास्त्री सबसे आगे है. हालांकि आखिरी फैसला इंटरव्यू और क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य के उपर निर्भर करेगा की टीम का अगला कोच कौन होगा.

अब यह देखना होगा कि सीएसी शास्त्री के मामले को कैसे लेती है क्योंकि पिछले साल कोच पद के लिए इस पूर्व भारतीय ऑलराउंडर पर गांगुली समथर्ति कुंबले को तरजीह दी गई थी. इस पद पर चाहे किसी को भी चुना जाए उसके लिए कुंबले के प्रदर्शन को दोहराना आसान नहीं होगा जिनके मार्गदर्शन में भारत ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीती और चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई.

कप्तान कोहली और कुंबले के बीच हालांकि मतभेद के कारण कोच को पद छोड़ना पड़ा. शास्त्री के मार्गदर्शन में भारत ने 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर वनडे सीरीज जीतने के बाद 2015 विश्व कप और 2016 विश्व टी20 के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इसके अलावा टीम ने श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतने के अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीती.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget