एक्सप्लोरर

रहाणे को टीम में शामिल नहीं किया जाना टीम मैनेजमेंट का फैसला: रवि शास्त्री

पहले दो टेस्ट मैचों में अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर कोच रवि शास्त्री ने कप्तान कोहली का बचाव किया है. शास्त्री ने कहा है कि फॉर्म को देखते हुए रहाणे की जगह रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था.

जोहानिसबर्ग: पहले दो टेस्ट मैचों में अजिंक्य रहाणे को टीम में शामिल नहीं किए जाने पर कोच रवि शास्त्री ने कप्तान कोहली का बचाव किया है. शास्त्री ने कहा है कि फॉर्म को देखते हुए रहाणे की जगह रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था.

विदेशों में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहाणे को केपटाउन और सेंचुरियन टेस्ट में नहीं चुना गया और भारत ने ये दोनों मैच गंवाये जबकि उनकी जगह शामिल रोहित इन दोनों मैचों में नाकाम रहे. इस हार के बाद टीम मैनेजमेंट को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है.

शास्त्री से जब चयन नीति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘अगर अजिंक्य पहले टेस्ट में खेलता और अच्छा प्रदर्शन नहीं करता तो आप यही सवाल करते कि रोहित को क्यों नहीं उतारा गया. रोहित खेला और अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और इसलिए आप मुझसे पूछ रहे हो कि अजिंक्य को क्यों नहीं खिलाया गया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यही बात तेज गेंदबाजों के चयन के मामले में लागू होती है. आपके पास विकल्प हैं. टीम प्रबंधन ने सर्वश्रेष्ठ विकल्पों पर चर्चा की. वे इस पर कायम रहे और उसके अनुसार ही उन्होंने टीम चुनी. ’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘विदेशों में आप वर्तमान फॉर्म और परिस्थितियों को तवज्जो देते हैं. आप देखते हैं कि कौन सा खिलाड़ी खास तरह की परिस्थितियों में जल्दी तालमेल बिठा सकता है. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘विदेशों में टीम में बदलाव करना आसान होता है. भारत में आपको बदलाव की जरूरत नहीं पड़ती है क्योंकि आप परिस्थितियों को जानते हो. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन
भारत को लगा झटका, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हुए ईशान किशन

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget