एक्सप्लोरर

Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में अब तक भारत की झोली खाली, लोगों ने उठाए सवाल; ऐसे बचाव में उतरे रवि शास्त्री

Ravi Shastri: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने मौजूदा भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का बचाव किया है. उनका कहना है कि द्रविड़ पर उंगली उठाने से पहले उन्हें पर्याप्त समय देना चाहिए.

Ravi Shastri On Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने टीम इंडिया के मौजूदा मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का समर्थन किया है. शास्त्री का कहना है कि द्रविड़ पर उंगली उठाने से पहले उन्हें पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए. राहुल द्रविड़ नंबर 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बने थे. तब उन्होंने रवि शास्त्री की जगह ली थी. उस समय यह उम्मीद की जा रही थी कि द्रविड़ के कोच बनने के बाद भारत के आईसीसी ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म हो जाएगा. यह भी अपेक्षाएं थीं कि भारत को मल्टी नेशंस टूर्नामेंट के अलावा विदेशी धरती पर भी सफलता मिलेगी. लेकिन द्रविड़ के कार्यकाल के बीते 16 महीने निराशाजनक रहे. अब कुछ लोग उनके कार्यकाल पर सवाल उठा रहे हैं. ऐसे में रवि शास्त्री ने द्रविड़ का बचाव किया है.

शास्त्री ने किया द्रविड़ का बचाव
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत के दौरान कहा, 'इसमें समय लगता है. मुझे भी समय लगा. राहुल द्रविड़ को भी समय लगने वाला है. उनके लिए एक फायदा है कि वह एनसीए में थे. वह भारत की ए टीम के साथ भी थे और अब वह सीनियर टीम के साथ हैं. वह समकालीन क्रिकेट खिलाड़ियों और सिस्टम के साथ अनुभवी हैं. उन्हें समय दें.' रवि शास्त्री ने आगे कहा, 'हमारे देश में लोगों की याददाश्त कमजोर है. जीतना है तो जीतना ही होगा. मैंने अपने कार्यकाल में दो एशिया कप जीते, लेकिन किसी को याद नहीं है. क्या किसी ने एशिया कप का जिक्र किया है? हमने इसे दो बार जीता है और कोई इसके बारे में बात नहीं करता. लेकिन जब हम एशिया कप में हारते हैं तो टूर्नामेंट की तस्वीर सामने आती है. ऐसा क्यों?'

16 महीने में भारत की झोली खाली
राहुल द्रविड़ का भारतीय क्रिकेट टीम का हेड कोच बने 16 महीने बीत चुके हैं. उन्हें 2021 टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया गया था. द्रविड़ के कोचिंग नेतृत्व में इस दौरान भारत को एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में हार मिली. वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी टीम इंडिया को टेस्ट और वनडे सीरीज गंवानी पड़ी. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ रिशेड्यूल किए गए एजबेस्टन टेस्ट में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था. ये सब राहुल द्रविड़ के कार्यकाल में हुआ. 

यह भी पढ़ें:

LLC Final: दामाद के बाद ससुर ने भी जीता खिताब, शाहिद अफरीदी की एशिया ने वर्ल्ड जायंट्स को फाइनल में दी मात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऑक्शन में 1.10 करोड़ में बिके थे वैभव सूर्यवंशी, फिर कैसे मिले 3.10 करोड़? जानें कैसे कमाई में हुआ इजाफा
ऑक्शन में 1.10 करोड़ में बिके थे वैभव सूर्यवंशी, फिर कैसे मिले 3.10 करोड़? जानें कैसे कमाई में हुआ इजाफा
वैभव सूर्यवंशी के साथ विराट कोहली ओपनर, 12 खूंखार खिलाड़ी; देखें IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी के साथ विराट कोहली ओपनर, 12 खूंखार खिलाड़ी; IPL 2026 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन
छोटा पैकेट बड़ा धमाका, IPL 2026 में इन 7 गुमनाम खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन; लूटी महफिल
छोटा पैकेट बड़ा धमाका, IPL 2026 में इन 7 गुमनाम खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
पांड्या ब्रदर्स के रिश्तों में पड़ी खटास? क्रुणाल पांचवीं बार बने चैंपियन फिर भी चुप हार्दिक
पांड्या ब्रदर्स के रिश्तों में पड़ी खटास? क्रुणाल पांचवीं बार बने चैंपियन फिर भी चुप हार्दिक

वीडियोज

Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking
Breaking | Delhi Fire: स्कूल ऑफ प्लानिंग की दूसरी मंजिल पर लगी आग | Latest News | Institute Fire
Lucknow Social Media Influencer Death: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी! | Breaking | Latest News | UP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
'PM मोदी के पास आम पर बोलने का समय है, लेकिन...', राहुल गांधी ने CBSE कॉपियों की फोन स्कैनिंग पर उठाए सवाल
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने संभाली कमान
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को किसने ठहराया? अब मदद करने वालों पर कसेगा CBI का शिकंजा
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
RCB की जीत के बाद फैंस ने मचाया हुड़दंग, पुलिस ने की लाठी चार्ज; वीडियो वायरल
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर बोले- 'लोग इतने खाली हैं कि कुछ भी...'
क्या 'अल्फा' के सेट पर आलिया भट्ट से हुआ था बॉबी देओल का झगड़ा? एक्टर ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Petrol-Diesel Price Today: 1 जून को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
Income Guide: खाली छत या जमीन से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें मोबाइल टावर लगवाने का पूरा प्रोसेस
खाली छत या जमीन से हर महीने होगी मोटी कमाई, जानें मोबाइल टावर लगवाने का पूरा प्रोसेस
Video: अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
अब खाने का भी वर्ल्डकप! विदेशी शख्स ने की भारत-पाकिस्तान के कबाब की तुलना, वीडियो वायरल
Embed widget