एक्सप्लोरर

आलोचकों को शास्त्री ने दिया करारा जवाब,कहा-कुछ लोग जलते हैं धोनी से

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी को लेकर चल रही बहस में बीच अब टीम के हेड कोच रवि शास्त्री भी आ गए हैं

कोलकाता: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी को लेकर चल रही बहस में बीच अब टीम के हेड कोच रवि शास्त्री भी आ गए हैं. धोनी के तारीफों के पुल बांधते हुए शास्त्री ने उन सभी आलोचकों को 'ईर्ष्यालु' कहा है जिन्होंने धोनी की बल्लेबाजी और टीम में उपस्थिति पर सवाल उठाए थे.

शास्त्री ने कहा कि कुछ 'ईर्ष्यालु' लोग चाहते हैं कि 'धोनी खराब खेंले' ताकि वो धोनी का अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त होते देखें. एबीपी से बात करते हुए शास्त्री ने कहा 'यहां बहुत से ईर्ष्यालु' लोग हैं जो इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि कब धोनी का करियर समाप्त हो लेकिन एक महान खिलाड़ी की तरह धोनी अपना भविष्य स्वयं तय करेंगे.'

उन्होंने कहा कि टीम जानती है कि धोनी की क्या है कीमत साथ ही और हमें उनकी आलोचना से कोई फर्क नहीं पड़ता है.

उन्होंने कहा, मेरे लिए आलोचना कोई मायने नहीं रखती. हम जानते हैं कि धोनी टीम के लिए क्या मायने रखते हैं. वह पूरी तरह टीम को समर्पित खिलाड़ी हैं. वह एक महान कप्तान थे और अब एक बेहतरीन टीम मैन हैं.

शास्त्री का ये बयान उन बयानों के बाद आया है जिसमें कई पूर्व क्रिकेटरों ने धोनी की भूमिका पर सवाल उठाए थे और कहा था कि उन्हें टी 20 टीम से बाहर कर देना चाहिए था. शास्त्री ने कहा, 'कुछ समय पहले तक में टेलिविजन किया करता था तो लोग मुझसे सवाल पूछा करते थे. शो के लिए सवाल जवाब होने चाहिए.'  

अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा, 'धोनी एक सुपरस्टार हैं. वह महान क्रिकेटरों में शामिल हैं. इसलिए उन पर हमेशा बात की जाती है. वह महान खिलाड़ी हैं इसलिए बहस के केन्द्र में होते हैं. जब आपका करियर शानदार होता है तो आप टीवी के लिए एक बढ़िया टॉपिक बन जाते हैं.'

भारत के इस पूर्व कप्तान ने धोनी के आंकड़ों को लेकर कहा कि पिछले एक साल में वनडे क्रिकेट में धोनी ने 65 के औसत से रन बनाए.  उन्होंने टीम को श्री लंका में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर ऐसा हुआ तो दूसरी पारी बिना खेले अफगानिस्तान को हरा देगी टीम इंडिया, जानें ICC का नियम
अगर ऐसा हुआ तो दूसरी पारी बिना खेले अफगानिस्तान को हरा देगी टीम इंडिया, जानें ICC का नियम
IND vs AFG Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन; मानव सुथार ने झटके 3 विकेट
दूसरे दिन का खेल खत्म, अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन; मानव सुथार ने झटके 3 विकेट
अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का फुल कंट्रोल, मानव सुथार ने डेब्यू पर बरपाया कहर; पढ़ें दूसरे दिन क्या-क्या हुआ
अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का फुल कंट्रोल, मानव सुथार ने डेब्यू पर बरपाया कहर; पढ़ें दूसरे दिन क्या-क्या हुआ
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान की तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, 'मैने 40 साल के...'
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान की तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget