एक्सप्लोरर

Rashid Khan: राशिद खान ने रचा इहितास, टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Rashid Khan World Record: राशिद खान ने वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करते हुए टी20 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का खिताब अपने नाम कर लिया. उन्होंने वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो को पछाड़ दिया.

Rashid Khan Highest Wicket-taker In T20: अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो को पछाड़ कर सबसे ज्यादा विकेट लेने का महारिकॉर्ड अपने नाम किया. राशिद इन दिनों एसए20 में खेल रहे हैं, जिसके जरिए उन्होंने सबसे ज्यादा टी20 विकेट चटकाने का खिताब अपने नाम किया.

बता दें कि राशिद एसए20 में एमआई केपटाउन की कमान संभाल रहे हैं. टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर पार्ल रॉयल्स और एमआई केपटाउन के बीच खेला गया. इसी मुकाबले में राशिद ने अपना पहला विकेट चटकाते ही ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ब्रावो ने अपने टी20 करियर में 631 विकेट चटकाए, जबकि राशिद खान ने 633 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. 

10 साल से कम वक्त में राशिद खान ने किया कमाल 

राशिद खान ने अक्टूबर, 2015 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए अपना टी20 डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने महज 1 विकेट चटकाया था. अब 10 साल से भी कम वक्त में वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. 

पिछले साल (2024) क्रिकेट संन्यास ले चुके ड्वेन ब्रावो ने फरवरी, 2006 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेलकर टी20 डेब्यू किया था. ब्रावो को जो आंकड़ा छूने के लिए करीब 18 साल का वक्त लगा, राशिद खान ने उससे बड़ा आंकड़ा महज 10 साल से कम वक्त में छू लिया. 

गौरतलब है कि ब्रावो ने 582 टी20 मैचों में 24.40 की औसत से 631 विकेट अपने नाम किए. वहीं राशिद खान ने महज 461 मुकाबलों में 18.07 की औसत से 633 विकेट अपने नाम कर लिए. लिस्ट में तीसरा नंबर वेस्टइंडीज के सुनील नरेन का है, जिन्होंने अब तक 573 विकेट चटका लिए हैं. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर चौथे और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन पांचवें नंबर पर आते हैं. 

टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

राशिद खान (अफगानिस्तान) – 633 विकेट 
ड्वेन ब्रावो (वेस्टइंडीज) – 631 विकेट 
सुनील नरेन (वेस्टइंडीज) – 573 विकेट 
इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका) – 531 विकेट 
शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) – 492 विकेट . 

 

ये भी पढ़ें...

पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग ने LSG पर साधा निशाना? टीम में मालिकों के दखल देने पर कह दी तीखी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget