एक्सप्लोरर

रणजी का रोमांच: पंजाब के सामने मुश्किल में आंध्र प्रदेश

तमिनाडु की ओर से अश्विन ने चार विकेट अपने नाम किए

रणजी ट्रॉफी के ग्रुप बी में खेले जा रहे मुकाबले में पंजाब के विशाल स्कोर के सामने आंध्र प्रदेश की पारी लड़खड़ा गई है. मैच के दूसरे दिन पंजाब के 414 के कुल स्कोर के सामने आंध्र प्रदेश ने दिन का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 54 रनों के साथ किया. रिकी भुई 12 और श्रीकर भरत दो रन बनाकर खेल रहे हैं.

आंध्र प्रदेश ने अश्विन हेबर (17), कप्तान हनुमा विहारी (19) और प्रशांत कुमार (1) के विकेट खो दिए हैं.

पंजाब ने दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 261 रनों के साथ की थी. उसके लिए पहले दिन के नाबाद बल्लेबाज सनवीर सिंह ने 110 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 195 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया.

लेग स्पिनर मयंक मारकंडे 68 के स्कोर पर नाबाद लौटे. उन्होंने अपनी पारी में 187 गेंदें खेलीं जिनमें से छह पर चौके और एक पर छक्का लगाया.

हिमाचल प्रदेश बनाम बंगाल

नादौन में मेजबान हिमाचल प्रदेश भी बंगाल के खिलाफ अच्छी शुरुआत से वंचित रह गई. हिमाचल प्रदेश ने बंगाल की पहले पारी के स्कोर 380 रनों के सामने दिन का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 124 रनों के साथ किया. अंकुश बैंस 79 रन बनाकर नाबाद लौटे. उन्होंने अभी तक 121 गेंदों का सामना किया है और 11 चौके लगाए हैं.

बंगाल ने पहले दिन का अंत छह विकेट के नुकसान पर 266 के कुल स्कोर के साथ किया था. दूसरे दिन आमिर गनी ने 47 और अशोक डिंडा ने 38 रन बनाकर बंगाल को मजबूत स्कोर प्रदान किया.

केरल बनाम हैदराबाद

तिरुवनंतपुरम के सेंट जेवियर कॉलेज में खेले जा रहे मैच में केरल ने कप्तान सचिन बेबी (147) और वीए जगदीश (नाबाद 113) की शतकीय पारी के दम पर हैदराबाद के खिलाफ दूसरे दिन अपनी पहली पारी छह विकेट के नुकसान पर 495 रनों पर घोषित कर दी.

यह दोनों बल्लेबाज पहले दिन नाबाद लौटे थे. दूसरे दिन सचिन ने अपना शतक पूरा किया तो वहीं जगदीश ने अर्धशतक जमाया और फिर कप्तान के जाने के बाद जिम्मेदारी लेते हुए अपना शतक पूरा कर टीम को विशाल स्कोर प्रदान किया.

सचिन ने अपनी पारी में 296 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और तीन छक्के लगाए. जगदीश ने 227 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद शतकीय पारी खेली. उनके साथ अक्षय चंद्रन 48 रनों पर नाबाद रहे.

हैदराबाद ने दूसरे दिन एक ओवर खेला और बिना किसी नुकसान के एक रन के साथ दिन का अंत किया.

मध्य प्रदेश बनाम तमिलनाडु

वहीं, डिडिंगुल में खेले जा रहे इस ग्रुप के एक और मैच में मध्य प्रदेश ने तमिलनाडु के साथ मैच में अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 393 रन बनाए हैं. रजत पाटदीर दोहरे शतक से चार रनों से चूक गए. पाटीदार ने दिन की शुरुआत 110 के निजी स्कोर के साथ की थी. उन्होंने 406 गेंदों में 17 चौके और एक छक्के की मदद से 196 रन बनाए.

पाटीदार के साथ अंकित शर्मा 23 रन बनाकर नाबाद लौटे. दूसरे दिन हालांकि सिर्फ 68.4 ओवरों का खेल ही संभव हो सका. भारत के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने 85 रन देकर चार विकेट झटके.

तमिलनाडु ने अपनी पहली पारी में दो ओवर खेले लेकिन खाता नहीं खोला है न ही विकेट गंवाया है.

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू
पाकिस्तान में इमरजेंसी लगने से मचा हड़कंप, बदला गया क्रिकेट मैचों का वेन्यू
अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज
अभिषेक ने कहा 'बेइज्जती मत करवा दियो', प्रिंस यादव ने खोला ताबड़तोड़ बैटिंग का राज
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget