एक्सप्लोरर

Ishan Kishan: ईशान किशन की हुई वापसी, बना दिए गए कप्तान; इस ट्रॉफी में संभालेंगे टीम की कमान

Ranji Trophy 2024-25: 11 अक्टूबर से शुरू हो रही रणजी ट्रॉफी 2024-25 के लिए सभी टीमें तैयार हैं. इस सीजन ईशान किशन को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

Ishan Kishan Jharkhand Team Captain: झारखंड राज्य क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के पहले दो मैचों के लिए कप्तान के रूप में वापसी की है. झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) ने बुधवार को प्रतिष्ठित घरेलू रेड-बॉल टूर्नामेंट के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जो 11 अक्टूबर से शुरू होगी. यह उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि वह अच्छा प्रदर्शन कर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं.

यह सीजन ईशान किशन के लिए नई चुनौतियों का सामना करने का सुनहरा मौका है. ऋषभ पंत के कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद किशन को भारतीय टीम में विकेटकीपर की जिम्मेदारी दी गई थी. उन्होंने एक साल तक यह भूमिका निभाई, लेकिन वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद उन्होंने मानसिक थकान का हवाला देते हुए क्रिकेट से ब्रेक ले लिया था.

बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हैं किशन
बीसीसीआई ने उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी, लेकिन उस समय किशन इससे दूर रहे. आईपीएल 2024 से पहले उन्होंने डीवाई पाटिल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्हें बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया. अब रणजी ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर वह भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी का सपना देख सकते हैं.

घरेलू क्रिकेट में कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन
इशान ने इस साल फरवरी में डीवाई पाटिल टी20 कप में वापसी की, जिससे उनका नाम फिर से चर्चा में आ गया. घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है, जिसमें दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी के लिए शतक लगाना भी शामिल है. 

झारखंड रणजी टीम: ईशान किशन (कप्तान), विराट सिंह (उपकप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), नाज़िम सिद्दीकी, आर्यमान सेन, शरणदीप सिंह, कुमार सूरज, अनुकूल रॉय, उत्कर्ष सिंह, सुप्रियो चक्रवर्ती, सौरभ शेखर, विकास कुमार, विवेकानंद तिवारी, मनीषी, रवि कुमार यादव और रौनक कुमार.

यह भी पढ़ें:
IPL 'मेगा' और 'मिनी' ऑक्शन एक नहीं! जानिए दोनों में क्या हैं तीन बड़े अंतर?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी
SL के खिलाफ पहले Test में भारत की प्लेइंग 11, अश्विन ने चुने ये खिलाड़ी

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget