एक्सप्लोरर

Ranji Trophy 2018: चेतेश्वर पुजारा के शानदार शतक और जैक्सन की शानदार पारी से फाइनल के करीब सौराष्ट्र

चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 108) और शेल्डन जैकसन (नाबाद 90) की शानदार दोहरी शतकीय साझेदारी के दम पर सौराष्ट्र की टीम रणजी ट्रॉफी के फाइनल के करीब पहुंच गई है.

चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 108) और शेल्डन जैकसन (नाबाद 90) की शानदार दोहरी शतकीय साझेदारी के दम पर सौराष्ट्र की टीम रणजी ट्रॉफी के फाइनल के करीब पहुंच गई है. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक की ओर से मिले 279 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सौराष्ट्र की टीम ने चौथे दिन रविवार को स्टम्प्स तक तीन विकेट के नुकसान पर 224 रन बना लिए हैं.

सौराष्ट्र को फाइनल में प्रवेश के लिए अब केवल 55 रनों की दरकार है. उसके पास सात विकेट और एक दिन बाकी हैं. इस जीत से वह तीसरी बार फाइनल में कदम रखेगा.

कर्नाटक से मिले लक्ष्य को हासिल करने उतरी सौराष्ट्र की टीम के लिए दूसरी पारी की शुरुआत खास नहीं हुई थी. उसने 23 के स्कोर पर हार्विक देसाई (9), स्नेल पटेल (0) और विश्वराज जडेजा (0) के रूप में अपने तीन विकेट गंवा दिए.

अभिमन्यु मिथुन ने हार्विक को सिद्धार्थ के हाथों आउट कर पवेलियन की राह दिखाई, वहीं विनय कुमार ने पटेल और विश्वराज को खाता खोलने का मौका दिए बगैर घर भेजा.

बैकफुट पर पहुंचने की कगार पर खड़ी सौराष्ट्र की पारी को पुजारा और शेल्डन ने संभाला. दोनों ने शानदार साझेदारी करते हुए दिन का खेल समाप्त होने तक कोई अन्य विकेट गंवाए बगैर 201 रन जोड़े और टीम को 224 के स्कोर तक पहुंचाया. दोनों नाबाद हैं.

पुजारा ने अब तक अपनी पारी में 216 गेंदों का सामना किया है. उन्होंने 14 चौके लगाए. इसके अलावा, शेल्डन ने 205 गेंदें खेलीं और 13 चौके लगाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
FIFA World Cup 2026: USA, मेक्सिको, कनाडा...तीनों मेजबान देश टूर्नामेंट से बाहर, किन देशों ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, जानिए
FIFA World Cup 2026: USA, मेक्सिको, कनाडा...तीनों मेजबान देश टूर्नामेंट से बाहर, किन देशों ने कटाया क्वार्टर फाइनल का टिकट, जानिए
'गाली दे दूं या थप्पड़ मार दूं...' युवराज सिंह के पिता पर कपिल देव ये क्या बोल गए, बयान वायरल
'गाली दे दूं या थप्पड़ मार दूं...' युवराज सिंह के पिता पर कपिल देव ये क्या बोल गए, बयान वायरल
वर्ल्ड कप के हीरो और अब टीम से बाहर, संजू सैमसन क्यों पिछड़े, समझिए वैभव सूर्यवंशी फैक्टर
वर्ल्ड कप के हीरो और अब टीम से बाहर, संजू सैमसन क्यों पिछड़े, समझिए वैभव सूर्यवंशी फैक्टर

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget