एक्सप्लोरर

Rajasthan Royals ने किया बेन स्टोक्स और बटलर के रिप्लेसमेंट का एलान, 337 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी को टीम में चुना

Indian Premier League 2021: आईपीएल 14 के दूसरे हिस्से के लिए स्टोक्स और बटलर उपलब्ध नहीं है. इनके स्थान पर टीम में वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों की एंट्री हुई है.

IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के दूसरे हिस्से के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं. राजस्थान रॉयल्स के दो स्टार खिलाड़ी बेन स्टोक्स और जोस बटलर यूएई में होने वाले मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. राजस्थान रॉयल्स ने इन दोनों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का एलान कर दिया है. वेस्टइंडीज के एविन लुईस और ओशाने थॉमस टीम में इन दोनों खिलाड़ियों की जगह लेंगे.

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बेन स्टोक्स ने क्रिकेट से ब्रेक लेने का फैसला लिया था. स्टोक्स का कहना था कि वह अपने मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए क्रिकेट से दूरी बनाकर रखना चाहते हैं. वहीं जोस बटलर की पत्नी जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं. परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए बटलर ने आईपीएल से दूर रहने का फैसला किया है.

जोस बटलर राजस्थान रॉयल्स की ओर से ओपनिंग का जिम्मा संभालते हुए नज़र आया करते थे. बटलर की जगह अब यह जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के स्टार ओपनर एविन लुईस संभालते हुए नज़र आएंगे. लुईस हालांकि पहले मुंबई इंडियंस की ओर से खेल चुके हैं. लुईस ने अब तक 16 आईपीएल मुकाबले खेले हैं और उनमें 26.87 के औसत से 430 रन बनाए हैं. आईपीएल में लुईस के नाम दो अर्धशतक और 26 छक्के दर्ज हैं. 

थॉमस रह चुके हैं राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा

लुईस को इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक माना जाता है. लुईस के पास टी20 क्रिकेट का अच्छा खासा अनुभव है. उन्होंने 74 टी20 मैचों में 30.83 की औसत से 4934 रन बनाए हैं. लुईस ना सिर्फ बेहतर स्ट्राइक रेट से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं बल्कि उनकी पहचान लंबे छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी के तौर पर भी है. लुईस टी20 में 337 छक्के लगा चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 143 से ज्यादा का है.

ओशाने थॉमस पहले भी राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं. ओशाने थॉमस ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए चार मुकाबले खेले थे जिनमें वह पांच विकेट लेने में कामयाब रहे थे. थॉमस ने वेस्टइंडीज के लिए 17 टी20 मुकाबले खेलते हुए 19 विकेट हासिल किए हैं. 

IND Vs ENG: ओवल टेस्ट में Playing 11 से बाहर रहेंगे जेम्स एंडरसन, कोच सिल्वरवुड ने दिया बदलाव का संकेत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget