एक्सप्लोरर

Rahul Dravid Son: राहुल द्रविड़ के बेटे ने किया डेब्यू, पहले मैच में बुरी तरह फेल; महाराजा ट्रॉफी में जानें कैसा रहा प्रदर्शन

Rahul Dravid Son Debut: भारतीय दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे ने महाराजा ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया है. जानें अपने पहले मैच में उनका प्रदर्शन कैसा रहा?

Rahul Dravid Son Debut Maharaja Trophy: भारत के दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे, समित द्रविड़ ने महाराजा ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट में अपना डेब्यू किया है. समित से काफी बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी लेकिन अपने पहले मैच में वो महज 7 रन बनाकर आउट हो गए. बता दें कि समित मैसूर वॉरियर्स के लिए खेल रहे हैं, लेकिन यह करियर की शुरुआत मात्र है और इस युवा क्रिकेटर को अभी लंबा सफर तय करना है.

याद दिला दें कि समित को ऑक्शन में 50 हजार रुपये में खरीदा गया था और यह टूर्नामेंट उनके पास प्रोफेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने का एक बेहतरीन जरिया है. इस टीम के कप्तान करुण नायर हैं, वहीं समित चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, लेकिन 9 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हो गए और इस दौरान केवल एक चौका लगा पाए. उनकी टीम से सबसे अधिक रन मनोज भंडगे ने बनाए, जिन्होंने 10वें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेली.

मैच का सार

महाराजा ट्रॉफी के इस मैच में नम्मा शिवामोगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था. मैसूर वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 159 रन लगा दिए. आधी टीम 70 रन तक पवेलियन लौट चुकी थी, लेकिन अंत में 9वें विकेट के लिए मनोज भंडगे और किशन बिदारे के बीच 55 रन की नाबाद साझेदारी ने टीम को 159 रन तक पहुंचाया.

मुकाबला बारिश से प्रभावित रहा, इसलिए डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद नम्मा शिवामोगा को 9 ओवर में 88 रन का टारगेट मिला. मगर जवाब में टीम 5 विकेट खो कर 80 रन ही बना पाई, जिसके चलते समित द्रविड़ की टीम मैसूर वॉरियर्स को 7 रन से जीत मिली. मैसूर वॉरियर्स अब टूर्नामेंट में अपना पहला ही मैच जीतने के बाद टेबल में दूसरे स्थान पर आ गई है.

यह भी पढ़ें:

भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास है आज का दिन, वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन और 'दोस्त' ने लिया था संन्यास

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
गौतम गंभीर कैसे इंसान हैं? सवाल सुनकर हैरान रह गए हरभजन सिंह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
इसलिए गौतम गंभीर को बर्खास्त नहीं करेगा BCCI, सामने आई 2 बहुत बड़ी वजह
AUS vs BAN: बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
बांग्लादेश ने तोड़ा कंगारुओं का घमंड, ऑस्ट्रेलिया ने टेके घुटने
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget