एक्सप्लोरर

IND vs AUS: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में आर अश्विन की जगह तय! जानें कितना बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है यह दिग्गज

R Ashwin: आर अश्विन ने हाल ही में इंदौर में खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच में 41 रन देकर तीन विकेट झटके थे. उनकी गेंदबाजी में काफी वैराइटी है. वह विपक्षी बल्लेबाजों का दिमाग भी बखूबी पढ़ लते हैं.

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 के लिए जब टीम इंडिया का एलान किया गया था, तब उसमें आर अश्विन को जगह नहीं दी गई थी. अक्षर पटेल के चोटिल होने के बाद आर अश्विन को भारतीय वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा बनाया गया. अब वह न केवल इस स्क्वाड का हिस्सा हैं बल्कि प्लेइंग-11 में शामिल होने की रेस में भी वह अन्य गेंदबाजों को पीछे छोड़ चुके हैं. आज (8 अक्टूबर) होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले में उनकी जगह भारतीय टीम में पक्की मानी जा रही है. क्रिकेट एक्सपर्ट्स उन्हें आज के मैच में बड़ा गेम चेंजर भी बता रहे हैं.

अश्विन क्यों हो सकते हैं गेम चेंजर?
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैदान पर लाल और काली मिट्टी से बनी हुई अलग-अलग पिचें हैं. आज का मैच काली मिट्टी से बनी हुई पिच पर खेला जाना है. काली मिट्टी की पिच थोड़ी धीमी होती है और इस पर टर्न भी अच्छा मिलता है. ऐसे में आज के मैच में स्पिनर्स का बड़ी भूमिका में होना तय है.

अब चूंकि आर अश्विन के लिए चेपॉक का मैदान होम ग्राउंड रहा है तो वह यहां की पिच के मिजाज को बहुत अच्छे से जानते हैं. वह निश्चित तौर पर इस पिच का सर्वश्रेष्ठ उपयोग कर सकते हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के लिए अश्विन हमेशा से एक खौफ रहे हैं. इस साल की शुरुआत में जब ऑस्ट्रेलिया की टीम टेस्ट के लिए भारत दौरे पर आई थी तो कंगारुओं ने अश्विन से निपटने के लिए खास तैयारी की थी. इसके बावजूद भी अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को पूरी सीरीज में परेशान रखा था.

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने लाजवाब प्रदर्शन किया था. इंदौर वनडे में तो उन्होंने 41 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे. अश्विन के पास गेंदबाजी में कई तरह की वैराइटी है और वह अपनी इन अलग-अलग गेंदों से बल्लेबाजों को हमेशा कन्फ्यूज रखते हैं. वह बल्लेबाजों का दिमाग भी बेहतर ढंग से पढ़ने के लिए पहचाने जाते हैं. भारत की बैटिंग विकटों पर भी उनका इकोनॉमी रेट 5 के ईर्द-गिर्द है. ऐसे में निश्चित तौर पर अश्विन आज के मैच में बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: वर्ल्ड कप में 12 बार हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत, कंगारुओं का पलड़ा रहा है भारी; जानें आज कौन जीतेगा बाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget