एक्सप्लोरर

R Ashwin Retirement: क्या अब IPL में नहीं खेलेंगे अश्विन? जानें रिटायरमेंट स्पीच में क्या कुछ कहा

R Ashwin Retired: रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट से रिटायरमेंट ले ली है. यहां जानिए कि क्या अश्विन ने IPL को भी अलविदा कह दिया है?

Ravichandran Ashwin Retirement: रविचंद्रन अश्विन ने अपने 14 साल लंबे इंटरनेशनल करियर का अंत कर दिया है. उन्होंने भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया गाबा टेस्ट के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में संन्यास का एलान कर दिया है. इस ऐतिहासिक करियर में उन्होंने 700 से अधिक विकेट, 4 हजार से अधिक रन और 6 शतकीय पारी भी खेलीं. मगर लोगों के मन में यह सवाल उमड़ रहा होगा की क्या अश्विन ने IPL से भी रिटायरमेंट ले ली है? क्या अश्विन IPL 2025 में नहीं खेलेंगे? आइए आपको सच्चाई से रूबरू कराते हैं.

गाबा टेस्ट बारिश के कारण रद्द हो गया है, जिसके बाद आर अश्विन ने अपनी रिटायरमेंट स्पीच में कहा, "यह इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में भारतीय प्लेयर के तौर पर मेरा आखिरी दिन है. मैं मानता हूं कि मेरे अंदर अब भी क्रिकेट की भूख बाकी है, इसलिए मैं अब क्लब लेवल क्रिकेट में ही अपनी स्किल्स का प्रदर्शन करना चाहूंगा. मुझे इस सफर में बहुत मजा आया, मैंने रोहित और अन्य साथियों के साथ बहुत सारी यादें साझा की हैं. हालांकि उनमें से कई साथी सालों पहले मेरा साथ छोड़ चुके हैं."

अश्विन ने आगे बताया, "पुराने खिलाड़ियों में से हम कुछ चुनिंदा प्लेयर्स ही टीम में बचे हैं. मैं मानता हूं कि ये इस लेवल पर मेरे क्रिकेट करियर का अंत है. मैं बहुत सारे लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं. मैं BCCI और अपने सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूं. मैं उनमें से कुछ का नाम लूंगा. रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, जो मेरे इस सफर के दौरान उच्च स्तरीय क्रिकेटर बने रहे हैं. साथ ही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम का आभार, जिसने हमेशा प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट खेला है. मैंने उनके खिलाफ क्रिकेट के खेल को खूब इंजॉय किया."

क्या IPL में खेलेंगे अश्विन?

अश्विन ने अपनी रिटायरमेंट स्पीच में कहा है कि वो केवल इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट से रिटायर हो रहे हैं. वो फ्रैंचाइजी और क्लब क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. याद दिला दें कि IPL 2025 मेगा ऑक्शन में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था. ये साल 2015 के बाद पहली बार होगा जब अश्विन CSK के लिए खेल रहे होंगे.

यह भी पढ़ें:

Ashwin Announces Retirement: अश्विन के संन्यास के बारे में पहले से ही जानता था ये खिलाड़ी? ड्रेसिंग रूम में लगाया था गले

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
UP Politics: यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
तमिल फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस जो बन गई भोजपुरी सिनेमा की क्वीन, जानें मधु शर्मा के बारे में
तमिल फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस जो बन गई भोजपुरी सिनेमा की क्वीन, जानें मधु शर्मा के बारे में

वीडियोज

Goa Nightclub Case: लंबा नपेंगे लूथरा ब्रदर्स...दिल्ली लाने की तैयारी शुरु, जानें आगे अब क्या होगा!
Banaras घाट पर launch हुआ ‘Avatar Fire And Ash’ का देवनागरी Logo | James Cameron
India में Income Inequality का धमाका! 58% कमाई सिर्फ 10% के पास | Paisa Live
Bollywood News: बॉलीवुड गलियारों की नई खबरें | KFH
Gujarat News: 6 साल की मासूम के साथ निर्भया जैसा कांड! सन्न कर देगा |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
'वे सेब और संतरे की तरह...', संसद में राहुल और प्रियंका की स्पीच पर कांग्रेस सांसद का रिएक्शन
UP Politics: यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
यूपी को मिलेगा नया डिप्टी CM? मंत्री बनने की रेस में राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह सहित ये नाम
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
'सोचना भी नहीं कोई मुझे डरा-धमका सकता है', पूर्व सांसद की याचिका पर सुनवाई करते हुए क्यों CJI को कहनी पड़ी यह बात?
तमिल फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस जो बन गई भोजपुरी सिनेमा की क्वीन, जानें मधु शर्मा के बारे में
तमिल फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस जो बन गई भोजपुरी सिनेमा की क्वीन, जानें मधु शर्मा के बारे में
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे पहले किस खिलाड़ी की लगेगी बोली? जानें पहले सेट में कौन-कौन से प्लेयर्स
IPL 2026 ऑक्शन में सबसे पहले किस खिलाड़ी की लगेगी बोली? जानें पहले सेट में कौन-कौन से प्लेयर्स
जोड़ों की उम्र कम कर देती है रोजाना की ये 8 गलतियां, डॉक्टर्स ने बताया किन आदतों को छोड़ना जरूरी
जोड़ों की उम्र कम कर देती है रोजाना की ये 8 गलतियां, डॉक्टर्स ने बताया किन आदतों को छोड़ना जरूरी
कहीं आपका भी आधार तो नहीं हो गया बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
कहीं आपका भी आधार तो नहीं हो गया बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
बीएड के अलावा इन कोर्स को करके भी बन सकते हैं सरकारी टीचर, एक क्लिक में देखें यहां
बीएड के अलावा इन कोर्स को करके भी बन सकते हैं सरकारी टीचर, एक क्लिक में देखें यहां
Embed widget