एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्रंप कार्ड साबित होंगे आर अश्विन: चेतेश्वर पुजारा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चेतेश्वर पुजारा ने स्पिन गेंदबाज आर अश्विन पर भरोसा जताते हुए कहा है कि वह इस दौरे पर भारत के लिए बहुत उपयोगी साबित होंगे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि स्पिन गेंदबाज आर अश्विन बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे. पुजारा ने कहा है कि ऑफ स्पिनर ने कुछ तकनीकी बदलाव के साथ अपनी तरकश में कई नये तीर डाले हैं जिससे वह टेस्ट सीरीज भारत के बहुत ही उपयोगी साबित होंगे.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट छह दिसंबर से यहां खेला जायेगा.

अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया में छह टेस्ट में 54.71 की औसत से सिर्फ 21 विकेट लिये हैं. वहीं टेस्ट क्रिकेट में वह 25.44 की औसत से 336 विकेट ले चुके हैं.

पुजारा ने कहा, 'मैं हमेशा कहता आया हूं कि वह चतुर गेंदबाज है. वह बल्लेबाज को बखूबी पढ लेता है. उसने तकनीक में काफी बदलाव किये हैं. मैं बता नहीं सकता कि वह क्या है लेकिन उसने जो बदलाव किये हैं, उससे उसे मदद मिल रही है.'

उन्होंने कहा ,‘‘ उसने कुछ काउंटी क्रिकेट भी इंग्लैंड में खेला है जहां पिचें अलग है और उन पर स्पिनरों को मदद नहीं मिलती .’’

पुजारा ने कहा ,‘‘ ऑस्ट्रेलिया में उसे पता है कि क्या करना है. उसने 2014-15 सीरीज भी खेली थी. अब उसका आत्मविश्वास काफी बढा है और उसे जो बदलाव करने थे, वह कर चुका है .’’

भारतीय बल्लेबाजी और विराट कोहली पर अधिक निर्भरता के बारे में उन्होंने कहा कि इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका में हार के बावजूद बल्लेबाजों पर कोई दबाव नहीं है.

उन्होंने कहा ,‘‘ एक टीम के रूप में हमें बल्लेबाजी करनी होगी और अतिरिक्त दबाव लेने की जरूरत नहीं है. हमारे अधिकांश बल्लेबाज अनुभवी है लिहाजा हम अपनी तैयारियों और क्षमता पर भरोसा करते हैं .’’

पुजारा ने कहा कि भारत का मौजूदा तेज आक्रमण सर्वश्रेष्ठ है और मजबूत रिजर्व बेंच का श्रेय आईपीएल को जाता है.

उन्होंने कहा ,‘‘ जहां तक दूसरी जमात के खिलाड़ियों का सवाल है तो एक के चोटिल होने पर उसका विकल्प मौजूद रहता है. तेज गेंदबाजी में भी यही बात है. आईपीएल से हमें कई अच्छे तेज गेंदबाज मिले हैं जिसका फायदा टेस्ट टीम को मिल रहा है .’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget