एक्सप्लोरर

PSL में गड़बड़ घोटाला, पकड़ा गया आखिरी 6 मैचों में एक जैसा पैटर्न; ऐसा करने पर जीत पक्की

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सीजन का एक अजब-गजब तथ्य सामने आया है, जो आपको हिलाकर रख देगा. क्या PSL में कोई गड़बड़ घोटाला चल रहा है?

PSL 2025 Stats: भारत में IPL 2025 का रोमांच चरम पर है, जहां इस बार दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स अपने प्रदर्शन से कहर बरपा रही हैं. दूसरी ओर भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में PSL 2025 एक अजीब कारण से सुर्खियों में आ गई है. पाकिस्तान सुपर लीग में फिलहाल इस्लामाबाद यूनाइटेड ने वर्चस्व कायम किया हुआ है, जिसने अपने सारे 3 मैच जीते हैं. अभी तक लीग में कुल 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं, लेकिन उनमें से पिछले 6 मुकाबलों में एक जैसा परिणाम देखने को मिला है. इससे संदेह उत्पन्न होने लगा है कि क्या PSL 2025 में कुछ गड़बड़ घोटाला चल रहा है.

PSL 2025 में गड़बड़ घोटाला?

PSL 2025 के पहले 3 मैचों की बात करें तो उनमें दो मौकों पर चेज करने वाली टीम विजयी रही थी. वहीं पिछले 6 मुकाबलों में पहले बैटिंग करने वाली टीम को प्रत्येक मौके पर जीत ही मिली है, ऐसा लगता है जैसे पीएसएल 2025 में चेज करने वाली टीम के लिए कुछ नहीं बचा है. इन 6 मैचों में दो जीत तो ऐसी रहीं, जिनमें पहले बैटिंग करने वाली टीम को 100 रनों से भी बड़े अंतर से जीत मिली.

इन पिछले 6 मुकाबलों में पांच बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 200 से बड़ा स्कोर खड़ा किया. वहीं दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीमों का इतना बुरा हाल रहा है कि पिछले 6 मैचों में चेज करने वाली टीमों का सर्वोच्च स्कोर सिर्फ 155 रन रहा, जो मुल्तान सुल्तान ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ बनाया.

टॉस जीतो, मैच जीतो

अभी तक PSL 2025 के सभी 9 मैच रावलपिंडी या कराची में खेले गए हैं. इनमें से सिर्फ दो बार ऐसा हुआ है जब टॉस हारने वाली टीम विजयी रही है. पीएसएल 2025 में अब तक खेले गए 9 मैचों में 7 बार टॉस जीतने वाली टीम को जीत मिली है. पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जलमी ने सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड तक तोड़ डाला है. पेशावर ने बीते शनिवार मुल्तान सुल्तान को 120 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया था.

यह भी पढ़ें:

12000 करोड़ का मालिक बना वैभव सूर्यवंशी का फैन, गूगल के CEO ने जो कहा वो आपको जरूर जानना चाहिए

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
भारतीय एयरफोर्स की बढ़ने वाली है ताकत, थर-थर कांपेंगे दुश्मन! फ्रांस से 114 राफेल खरीद को मिली मंजूरी
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
सिद्धार्थ मल्होत्रा के बर्थडे सेलिब्रेशन में कियारा ने गाया गाना, बेटी सरायाह के फेवरेट हैं पापा
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
एक बार फिर ठप पड़ा X, एलन मस्क के सोशल मीडिया ऐप के डाउन होने से परेशान हुए लाखों यूजर्स
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
इन बीमारियों से जूझ रहे हैं तो जरूर खाएं करेला, 7 दिन में दिखने लगता है असर
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
कौन कराता है बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, क्या इसमें भी होती है चुनाव आयोग की दखल?
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
12वीं से इंजीनियरिंग तक वालों के लिए मौका, गुजरात पुलिस में निकली टेक्निकल भर्ती
Embed widget