एक्सप्लोरर

PCB की बेइज्जती, PSL में सिक्योरिटी गार्ड्स से भी कम दर्शक स्टेडियम पहुंचे; आंकड़े आए सामने

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें संस्करण की शुरुआत हुए कुछ ही दिन हुई है. तीसरे ही मैच में उनके दावों की पोल खुल गई, जिसमें वह इस लीग को IPL से बेहतर बता रहे थे.

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग का 10वां संस्करण 11 अप्रैल से शुरू हो चुका है. टूर्नामेंट का तीसरा मैच मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के बीच शनिवार को कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया, इस मैच में दर्शकों की संख्या टूर्नामेंट में लगे सुरक्षाकर्मियों से भी कम थी. पूरा स्टेडियम मानों खाली ही था. जबकि हसन अली ने कुछ दिन पहले दावा किया था कि पीएसएल में अच्छा क्रिकेट हो तो फैंस आईपीएल को छोड़कर पीएसएल देखने लग जाएंगे.

पाकिस्तान सुपर लीग में कुल 34 मैच खेले जाएंगे. इस बार पीसीबी ने टूर्नामेंट का आयोजन आईपीएल के बीच किया है, उन्हें लगा था कि उनकी लीग भारत में होने वाली दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग को टक्कर देगी. पहले मैच में दर्शकों की संख्या अच्छी थी लेकिन तीसरे मैच में तो पूरा स्टेडियम ही खाली नजर आया.

पाकिस्तानी पत्रकार ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि कराची में पाकिस्तान सुपर लीग के दौरान 6700 सुरक्षाकर्मी लगे हुए हैं. जबकि कराची में हुए मैच में दर्शकों की संख्या करीब 5000 ही थी, यानी सुरक्षाकर्मियों की संख्या से भी 1500 कम लोग मैच देखने आए थे.

डेविड वार्नर की कप्तानी वाली कराची ने जीता मुकाबला

इस मैच की बात करें तो डेविड वार्नर की कप्तानी वाली कराची किंग्स ने 235 रनों के लक्ष्य को हासिल कर 4 विकेट से जीत दर्ज की. जेम्स विंस ने 43 गेंदों में 4 छक्के और 14 चौकों की मदद से 101 रन बनाए थे. खुशदिल शाह ने 37 गेंदों में 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से 60 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. 

इससे पहले मुल्तान सुल्तांस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 234 रन बनाए थे, कप्तान मोहम्मद रिजवान ने 63 गेंदों में 105 रन बनाए थे. इस पारी में उन्होंने 5 छक्के और 9 चौके लगाए थे. 101 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने वाले कराची के जेम्स विंस को मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास; जानें पूरा मामला
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर चला ICC का चाबुक, बैन लगाया और मिटा दिया इतिहास

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget