एक्सप्लोरर

PSL 2023: कराची किंग्स-मुल्तान सुल्तांस के बीच होगी भिड़ंत, आंकड़े समेत जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

Pakistan Super League: पीएसएल 2023 में रविवार को कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच मैच खेला जाएगा. इस सीजन में मुल्तान की टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है.

Karachi King vs Multan Sultans: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 का 14वां मुकाबला 26 फरवरी को कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें को दरम्यान यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में होगा. पाकिस्तान सुपर लीग में बने रहने के लिए यह मुकाबला कराची किंग्स के लिए अहम है. इमाद वसीम की टीम इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. वहीं दूसरी तरफ मुल्तान सुल्तांस ने इस सत्र में अब तक शानदार खेल दिखाया है. आइए इस मुकाबले से पहले आपको कराची किंग्स और मुल्तान सुल्तांस के बीच खेले गए मैचों के रिजल्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं. 

मुल्तान सुल्तांस का धुआंधार प्रदर्शन

पीएसएल 2023 में मुल्तान सुल्तांस ने अब तक लाजवाब प्रदर्शन किया है. यह टीम अब तक चार मैच लगातार जीत चुकी है. इस दौरान उसने क्वेटा ग्लैडिएटर्स को को 9 विकेट से, पेशावर जाल्मी को 56 रन से, इस्लामाबाद यूनाइटेट को 52 रन और कराची किंग्स को 3 रन से हराया. मुल्तान की टीम अब तक एक मैच हारी है. 13 फरवरी को खेले गए मैच में उसे लाहौर कलंदर्स ने 1 रन से हराया था.

कराची किंग्स की शर्मनाक परफॉर्मेंस

कराची किंग्स की टीम भी अब तक पाकिस्तान सुपर लीग में 5 मैच खेल चुकी है. इस दौरान उसने 4 हारे और मुकाबला जीता है. इस दरम्यान कराची किंग्स को पेशावर जाल्मी ने 2 रन से, इस्लामाबाद यूनाइटेड ने चार विकेट से, क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 6 रन से और मुल्तान सुल्तान के विरुद्ध 3 रन से हार का सामना करना पड़ा. कराची की टीम को अब तक एक जीत नसीब हुई है. 19 फरवरी को लाहौर कलंदर्स के खिलाफ उसने 67 रन से मैच जीता था. 

हेड टू हेड आंकड़े

दोनों टीमों बीच हेड टू हेड आंकड़ों की बात की जाए तो कराची किंग्स की टीम मुल्तान सुल्तान पर भारी है. दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं. जिनमें कराची किंग्स ने 5 और मुल्तान सुल्तांस ने 3 मुकाबले जीते हैं. इस तरह ओवर ऑल आंकड़ों के आधार पर कराची का रिकॉर्ड बेहतर है. 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

कराची किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: मैथ्यू वेड, जेम्स विंस, हैदर अली, शोएब मलिक, इमाद वसीम (कप्तान), बेन कटिंग, इरफान खान, आमेर यामीन, मोहम्मद उमर, इमरान ताहिर, आकिफ जावेद, 

मुल्तान सुल्तांस की प्लेइंग XI: शान मसूद, मोहम्मद रिजवान (कप्तान), रिली रूसो, कायरन पोलार्ड, डेविड मिलर, खुशदिल शाह, कार्लोस ब्रैथवेट, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद इलियास, इहसानुल्लाह

यह भी पढ़ें:

ENG VS NZ: हैरी ब्रूक की धुआंधार पारी देख भौचक्के रह गए जो रूट, तारीफ में कही दिल जीत लेने वाली बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
टीम इंडिया पर अकेले भारी पड़े जो रूट, इंग्लैंड ने जीता दूसरा वनडे; 6 हार के बाद मिली जीत
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
तीसरे वनडे के बाद संन्यास लेंगे रोहित शर्मा? BCCI का ये फैसला बनेगा रिटायरमेंट की वजह!
IND vs ENG: गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'
गंभीर ने टीम इंडिया को बनाया प्रयोगशाला! इन फैसलों के चलते दूसरे वनडे में ढेर हुए भारत के 'शेर'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget