एक्सप्लोरर

ENG VS NZ: हैरी ब्रूक की धुआंधार पारी देख भौचक्के रह गए जो रूट, तारीफ में कही दिल जीत लेने वाली बात

Harry Brook Batting ENG VS NZ: जो रूट ने टीम के धमाकेदार बल्लेबाज हैरी ब्रूक की जमकर तारीफ की है. इस दौरान उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि ब्रूक दूसरे ग्रह पर बैटिंग कर रहे हैं.

Joe Root On Harry Brook: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट टीम के उभरते हुए बल्लेबाज हैरी ब्रूक से काफी प्रभावित हैं. वेलिंग्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में ब्रूक ने धुआंधार बैटिंग करते हुए 186 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 24 चौके और 5 छक्के उड़ाए. उनकी इस धमाकेदार पारी के चलते इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 435 रन बनाकर पहली पारी घोषित की. हैरी ब्रूक की आतिशी बैटिंग देखने के बाद जो रूट ने प्रतिक्रिया दी है. वेलिंग्टन टेस्ट में इंग्लैंड ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

दूसरे ग्रह पर बैटिंग कर ब्रूक

वेंलिंग्टन टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के जो रूट ने यॉर्कशायर के बैटर हैरी ब्रूक की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि ब्रूक दूसरे ग्रह पर बैटिंग कर रहे हैं. उन्होंने आगे कहा, जब आप ब्रूक के साथ दूसरे छोर पर बैटिंग रहे होते हैं तो वह चीजों को काफी आसान बना देते हैं'. टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद उन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. इस दौरान वह 6 टेस्ट में से 4 में शतक लगा चुके हैं. उनकी बैटिंग स्किल देखकर दुनिया के कई दिग्गज हैरान हैं. ब्रूक ने बहुत कम समय में अपने आपको तीनों प्रारूपों में ढाल लिया है. वह इंग्लैंड के लिए सभी फॉर्मेट में खेलते हैं. 

कीवियों के खिलाफ कर रहे कमाल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हैरी ब्रूक बेहतरीन बैटिंग करने में सफल रहे हैं. माउंट मौंगानई में खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों अर्धशतक लगाए थे. इस दौरान उन्होंने पहली पारी में 89 और दूसरी इनिंग्स में 54 रन बनाए. पहले मैच को इंग्लैंड ने 267 रन के भारी अंतर से जीता था. वहीं दूसरे मुकाबले में भी इंग्लिश टीम ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर न्यूजीलैंड ने 7 विकेट पर 138 रन बनाए थे. कीवी टीम इंग्लैंड की पहली पारी के आधार पर अभी 297 रन पीछे है. 

यह भी पढ़ें:

PHOTOS: साउथ अफ्रीका की पुरुष क्रिकेट टीम से आगे निकली महिला टीम, विश्व कप में रचा इतिहास, तस्वीरों में देखें झलक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget