एक्सप्लोरर

PSL 2021: जून में होगी पाकिस्तान सुपर लीग की वापसी, PCB ने किया एलान

PSL 2021: पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन को कोरोना वायरस की वजह से बीच में ही रोक दिया गया था. लेकिन अब पीसीबी ने लीग को दोबारा शुरू करने की योजना बना ली है. पीसीबी इस सीजन के बाकी बचे 20 मैचों का आयोजन जून में करेगा.

PSL 2021: पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन को दोबारा जून में शुरू किया जाएगा. पिछले हफ्ते लीग में कोरोना वायरस के 7 मामले सामने आने की वजह से छठे सीजन पर रोक लगा दी गई थी.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और छह क्लबों के मालिकों के बीच गुरुवार को मीटिंग हुई थी. पीसीबी ने इसी मीटिंग में लीग को दोबारा जून में शुरू करने का फैसला किया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मीटिंग में लीग को लेकर कुछ और महत्वपूर्ण फैसले भी लिए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने साफ किया है कि बाकी 20 मैच कराची में ही खेले जायेंगे. रोक लगने से पहले छठे सीजन में 14 मैच खेले गए और इन सभी मैचों का आयोजन कराची में ही हुआ. पाकिस्तान क्रिकेट टीम को 26 जून को इंग्लैंड रवाना होना है इसलिए लीग का फाइनल मुकाबला इससे पहले ही खेला जाएगा.

एशिया कप का रद्द होना तय

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के जून में पीएसएल के आयोजन के फैसले से एशिया कप के आयोजन पर सवालिया निशान लग गया है. एशिया कप के आयोजन के लिए जून महीने का विंडो रिजर्व है. चूंकि पीसीबी ने अब पीएसएल को प्राथमिकता देने का फैसला किया है इसलिए एशिया कप का रद्द होना तय है.

एशिया कप का आयोजन पिछले साल होना था. लेकिन कोरोना वायरस की वजह से एशिया कप को एक साल के लिए टाल दिया गया था.

T20 क्रिकेट में अश्विन के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद, विराट कोहली ने दिया ऐसा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल
2026 खत्म होने से पहले ये 4 भारतीय क्रिकेटर ले सकते हैं संन्यास, रोहित शर्मा के अलावा ये 3 नाम शामिल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget