एक्सप्लोरर

Pakistan Cricket: पाक टीम के फ्लॉप शो के बाद एक्शन में आएगी पीसीबी, सभी विदेशी कोच की हो सकती है छुट्टी

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ में मौजूद सभी विदेशी कोच को बर्खास्त किया जा सकता है. एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.

Pakistan Team Coaching Staff: वर्ल्ड कप 2023 में सेमीफाइनल चूकने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोटिंग स्टाफ में बड़े बदलाव हो सकते हैं. संभव है कि पाकिस्तान के कोचिंग स्टाफ के सभी विदेशी चेहरों की छुट्टी हो जाए. एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल की रिपोर्ट में यह बात कही गई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक इमरजेंसी बैठक बुलाने जा रहा है, जिसके बाद पाक टीम के सभी विदेशी कोच को बर्खास्त किया जा सकता है.

पाकिस्तान टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़े पदों पर ज्यादातर विदेशी चेहरे हैं. टीम के डायरेक्टर मिकी आर्थर हैं. ग्रांट ब्रेडबर्न हेड कोच हैं और बैटिंग कोच का पद एंड्र्यू पुतीक के पास है. पाक टीम के बॉलिंग कोच का पद दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल के पास था लेकिन उन्होंने पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

वर्ल्ड कप 2023 में फ्लॉप शो
पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड कप 2023 बिल्कुल भी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. वर्ल्ड कप के पहले इस टीम को ट्रॉफी जीतने के दावेदारों में गिना जा रहा था लेकिन टीम अंतिम-4 में भी जगह नहीं बना सकी. पाक टीम ने दो मैच लगातार जीतकर शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उसके बाद उसने बैक टू बैक मैच गंवाए. हालांकि यह टीम आखिरी तक सेमीफाइनल की दौड़ में बनी रही थी.

स्टार खिलाड़ी नहीं चले
पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम ने इस वर्ल्ड कप में बेहद निराश किया. उनके बल्ले से जरूरत के वक्त रन नहीं निकल पाए. सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और टीम के उप कप्तान शादाब खान से भी पाक टीम को निराशा हाथ लगी. हालत यह थी कि टीम मैनेजमेंट को शादाब और इमाम जैसे स्टार खिलाड़ियों को प्लेइंग-11 से भी बाहर करना पड़ा.

विशेषज्ञ स्पिनर की खली कमी
पाकिस्तान को इस वर्ल्ड कप में एक अच्छे स्पिनर की भी खूब कमी खली. भारत की स्पिन फ्रेंडली विकटों के लिए पाक टीम में अच्छे स्पिनर का न होना ही उसके जल्द बाहर होने का बड़ा कारण माना जा रहा है. इसके अलावा तेज गेंदबाज हारिस रऊफ बेहद महंगे साबित हुए. उन्होंने हर मैच में खूब सारे रन लुटाए. 

यह भी पढ़ें...

IND vs NZ ODIs Stats: वनडे इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के पांच सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, लिस्ट में कोहली भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IPL ले चलूंगा अगर...', यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के बल्लेबाज को यूं उकसाया, गंवा बैठा विकेट
'IPL ले चलूंगा अगर...', यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के बल्लेबाज को यूं उकसाया, गंवा बैठा विकेट
IND vs SL Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget