एक्सप्लोरर

बीसीसीआई के कार्यक्रम से भड़का पाकिस्तान

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा प्रस्तावित नए फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) विरोध करेगा.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा प्रस्तावित नए फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम (एफटीपी) का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) विरोध करेगा. इस एफटीपी के मुताबिक भारत-पाकिस्तान के बीच कोई भी मैच का कार्यक्रम बीसीसीआई ने प्रस्तावित नहीं किया है. पीसीबी को इसी बात से शिकायत है और वह विवाद निवारण समिति में इस बात की शिकायत करेंगे कि भारत ने उनके साथ किए गए समझौते ज्ञापन का उल्लंघन किया है.

भारत और पाकिस्तान के बीच 2015 से 2023 के बीच सीरीज खेलने के संबंध में समझौता हुआ था. लेकिन सीमा पर विवाद के चलते भारत ने पाकिस्तान से किसी भी तरह की सीरीज खेलने से मना कर दिया था. बीसीसीआई का कहना है कि जब तक उसे भारतीय सरकार से सीरीज पर मंजूरी नहीं मिलेगी तब तक वह पीसीबी के साथ किसी तरह की सीरीज नहीं खेलेगा.

बीसीसीआई अपने इसी बयान पर कायम है. उसका कहना है कि आईसीसी टूर्नामेंट के अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच किसी तरह के मैच नहीं खेले जाएंगे.

ईएसपीएनक्रिकइंफो ने बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी के हवाले से लिखा है, "यह ऐसी चीज है जो सिर्फ क्रिकेट से जुड़ी नहीं है. इस बात को सभी जानते हैं. जब तक आप इसके लिए सभी जरूरी पक्षों को एक साथ नहीं ले आते हो तो इस तरह के सवालों का जवाब देना मुश्किल है."

वहीं पीसीबी ने एक बयान जारी कर कहा है, "पीसीबी ने आईसीसी को बता दिया है कि उसने बीसीसीआई के खिलाफ विवाद निवारण समिति में अपना विरोध दर्ज करा दिया है. पीसीबी के मौजूदा दावे का आधार बीसीसीआई और पीसीबी के बीच हुआ वो समझौता है जिसके मुताबिक भारत दिसंबर-2019, अगस्त 2020 और नवंबर-दिसंबर 2022 में पाकिस्तान का दौरा करेगा, साथ ही पाकिस्तान नवंबर-दिसंबर 2021 में भारत का दौरा करेगा."

पीसीबी ने कहा है कि उसका इस पर फैसला समिति के फैसले पर पूरी तरह से निर्भर करता है. उसने बयान में कहा है, "ऐसी स्थिति में अगर समिति फैसला पीसीबी के हक में सुनाती है तो हर तरह के एफटीपी में सुधार करना होगा."

बीसीसीआई ने हाल ही में अपने 2019-2023 एफटीपी की घोषणा की है जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच की सीरीज को जगह नहीं दी गई है.

चौधरी से जब पूछा गया कि अगर भविष्य में ऐसी स्थिति बनती है कि दोनों देश सीरीज खेल सकें तो क्या किया जाएगा, इस पर चौधरी ने कहा कि इस स्थिति में भारत को कार्यक्रम में सीरीज को जगह देने में खुशी होगी.

उन्होंने कहा, "अगर प्रस्तावित भारत-पाकिस्तान सीरीज को मंजूरी मिलती है तो हम निश्चित तौर पर नई स्थितियों को देखते हुए नए रास्ते निकालेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
2024 में डेब्यू, 25 साल का खिलाड़ी अब इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
वार्म-अप मैच में नहीं होती प्लेइंग 11? भारत-श्रीलंका मुकाबले से पहले जानें नियम
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच
2026 एशिया कप का शेड्यूल जारी, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का मैच

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget