एक्सप्लोरर

पीसीबी ने बाबर आजम को दी वनडे टीम की कमान, आमिर की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हुई छुट्टी

सरफराज अहमद पिछले साल वर्ल्ड कप के दौरान खराब प्रदर्शन की वजह से निशाने पर आ गए थे. सरफराज अहमद को अब बी ग्रेड का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करने के साथ ही चौंकाने वाले बदलाव किए हैं. पीसीबी ने आमिर, वहाब रियाज और हसन अली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से छुट्टी कर दी है. इसके साथ ही युवा बल्लेबाज बाबर आजम को सरफराज अहमद के स्थान पर वनडे टीम का कप्तान भी बनाया गया है. नई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह और विकेटकीपर बल्लेबाज इफ्तिखार अहमद को पहली बार इस सूची में शामिल किया गया है.

पीसीबी की नई कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट एक जुलाई से लागू होगी. बाबर आजम को पहले ही ट्वेंटी-ट्वेंटी टीम की कमान सौंपी जा चुकी थी. इसके अलावा सरफराज अहमद के स्थान पर स्थान टेस्ट टीम की कमान अजहर अली को दे दी गई थी.

नई लिस्ट में युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह को जगह मिली है. 16 साल के नसीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल ही टेस्ट में पदार्पण किया था. वह श्रीलंका के खिलाफ कराची में पांच विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने थे. इसके बाद उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी.

इफ्तिखार ने 2019-20 सीजन में पाकिस्तान के लिए दो टेस्ट, दो वनडे और सात टी 20 मैच खेले हैं. वहीं, नसीम के गेंदबाजी जोड़ीदार और 2019-2020 सीजन में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को 'ए' कैटेगरी में रखा गया है.

उनके साथ वनडे कप्तान बाबर आजम और टेस्ट कप्तान अजहर अली को रखा गया है. इसके अलावा मोहम्मद रिजवान और शान मसूद को बी ग्रेड में रखा गया है. पीसीबी ने साथ ही मोहम्मद आमिर, हसन अली और वहाब रियाज को केंद्रीय अनुबंध सूची से बाहर कर दिया है.

पाकिस्तान के मुख्य कोच और चयनकर्ता प्रमुख मिस्बाह उल हक ने कहा है कि इस कॉन्ट्रैक्ट में खिलाड़ियों के पिछले 12 महीनों के प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया है.

अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा जाएगा बुमराह का नाम, महिला क्रिकेटर्स को भी मिलेगा अच्छे प्रदर्शन का इनाम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
इस तेज गेंदबाज की टीम इंडिया में हुई एंट्री, IPL 2026 में नहीं मिला था एक भी विकेट
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें इसकी सभी जरूरी डिटेल्स
एशिया कप का शेड्यूल आया सामने, इस बार वनडे फॉर्मेट में होगा टूर्नामेंट, जानें सभी डिटेल्स
टीम इंडिया का नया हेड कोच, इंग्लैंड सीरीज के बाद गौतम गंभीर नहीं; इस दिग्गज को मिलेगी जिम्मेदारी
टीम इंडिया का नया हेड कोच, इंग्लैंड सीरीज के बाद गौतम गंभीर नहीं; इस दिग्गज को मिलेगी जिम्मेदारी
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget