एक्सप्लोरर

अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा जाएगा बुमराह का नाम, महिला क्रिकेटर्स को भी मिलेगा अच्छे प्रदर्शन का इनाम

बुमराह पिछले चार साल से टीम इंडिया के नंबर वन तेज गेंदबाज बने हुए है. तीनों ही फॉर्मेट में बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

कोरोना वायरस की वजह से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन नहीं हो रहा है. हालांकि इस दौरान खेल से जुड़े दूसरे कामकाज चल रहे हैं. बीसीसीआई इस साल अर्जुन अवार्ड्स के लिए जसप्रीत बुमराह का नाम भेज सकती है. बुमराह पिछले साल भी अर्जुन अवार्ड की रेस में शुमार थे, लेकिन वह जडेजा से पिछड़ गए थे. वहीं इस साल महिला ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड में टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बनाई थी. शानदार प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई शिखा और दीप्ति का नाम इस साल अर्जुन अवार्ड के लिए भेज दिए गए हैं.

बुमराह पिछले चार साल में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के नंबर एक गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह के अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम भी आगे बढ़ाया जा सकता है. धवन 2018 में नॉमिनेट होने के बावजूद अवार्ड हासिल करने से चूक गए थे.

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ''पिछले साल पुरूष वर्ग में से बुमराह, रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी के नाम भेजे गए थे.'' लेकिन सीनियर होने और टीम इंडिया के लिए पिछले कई सालों से शानदार प्रदर्शन करने के लिए जडेजा को यह अवार्ड दिया गया.

शिखा और दीप्ति के नाम भेजे गए

26 साल के बुमराह ने 14 टेस्ट में 68 विकेट, 64 वनडे में 104 विकेट और 50 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 59 विकेट हासिल किये हैं. सूत्र ने कहा, ''वह निश्चित रूप से बेहतरीन उम्मीदवार हैं. वह आईसीसी के नंबर एक रैंकिंग के गेंदबाज थे. वह एकमात्र एशियाई गेंदबाज हैं जिसने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में पांच-पांच विकेट झटके हैं.''

अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा जाएगा बुमराह का नाम, महिला क्रिकेटर्स को भी मिलेगा अच्छे प्रदर्शन का इनाम

एक सूत्र ने कहा कि शिखा और दीप्ति का इस विश्व कप में प्रदर्शन शानदार रहा था और इसके अलावा पिछले साल भी इन दोनों ने अच्छा किया था इसलिए इनके नाम अधिकारियों को भेज दिए हैं. सूत्र ने कहा, "हां, क्रिकेट संचान टीम द्वारा अधिकारियों को शिखा और दीप्ति के नाम सुझाए गए हैं. इन दोनों ने आस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्व कप में ही अच्छा नहीं किया था, बल्कि पिछले सीजन से यह दोनों लगातार अच्छा कर रही हैं. ये दोनों नाम अधिकारियों के भेज दिए गए हैं और एक बार मंजूरी मिल गई तो संभवता अर्जुन अवार्ड के लिए मंत्रालय को भी भेज दिए जाएंगे."

जब जोफ्रा आर्चर को लगा था चोट की वजह से खत्म हो गया है उनका क्रिकेट करियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम
अजीत अगरकर की नीतियों पर भड़का दिग्गज, 4 खिलाड़ियों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget