एक्सप्लोरर

PCB की मुश्किलें नहीं हो रही हैं कम, इस वजह से PSL शुरू होने में हो रही है देरी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल को यूएई शिफ्ट करने का फैसला किया है. लेकिन यूएई में कोरोना वायरस के कड़े प्रोटोकॉल की वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मुश्किल में फंसा हुआ है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग सीजन 6 के दूसरे हिस्से को यूएई में शिफ्ट करने का एलान किया है. पीएसएल के बाकी बचे मैचों को कवर करने के लिये अबुधाबी पहुंचे भारत के 16 सदस्यीय प्रसारण दल को अभी तक स्थानीय सरकार के संबंधित अधिकारियों से मंजूरी नहीं मिली है. पीसीबी ने कहा है कि इसी वजह से टूर्नामेंट को शुरू करने में देरी हो रही है.

पीएसएल के बाकी बचे 20 मैचों का आयोजन अबुधाबी में किया जाना है. इससे पहले मार्च में कुछ खिलाड़ियों और अधिकारियों के कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाये जाने के बाद इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया था.

बोर्ड के सूत्रों ने कहा, ''पीसीबी अब भी भारत के 16 सदस्यीय प्रसारण दल को अबुधाबी के स्वास्थ्य मंत्रालय से मंजूरी मिलने का इंतजार कर रहा है. भारतीय प्रसारण दल के सदस्य अबुधाबी में क्वारंटीन पर थे लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने उनसे होटल छोड़ने और अबुधाबी में प्रवेश करने से पहले संयुक्त अरब अमीरात के किसी अन्य राज्य में क्वारंटीन पर रहने के निर्देश दिये.''

8 जून से हो सकता है आयोजन

पीसीबी ने भारतीय प्रसारण दल को चार्टर्ड विमान से अबुधाबी पहुंचाया था. सूत्रों ने कहा, ''यदि हमें गुरुवार तक जरूरी अनुमति मिल जाती है तो पीएसएल को सात या आठ जून से शुरू किया जा सकता है. यदि इसमें आगे भी देरी होती है तो इंतजार बढ़ जाएगा.''

पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन का आगाज 20 फरवरी से हुआ था. लेकिन 14 मैचों का आयोजन होने के बाद बायो बबल में एक साथ कोरोना वायरस के 7 मामले सामने आ गए. इसी वजह से लीग को मार्च के पहले हफ्ते में स्थगित कर दिया गया.

पिछले साल भी पाकिस्तान सुपर लीग कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित हुई थी. मार्च 2020 में प्लेऑफ मैचों से पहले एक खिलाड़ी में कोरोना के लक्षण मिलने की वजह से लीग को स्थगित किया गया. पीसीबी ने हालांकि नवंबर में प्लेऑफ मैचों का आयोजन करवाया.

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड रवाना हुई, BCCI ने शेयर की खास तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
अमेरिकी बॉलर की मुंबई इंडियंस में एंट्री, दिल्ली के लिए डेब्यू मैच में लिए थे 5 विकेट
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
राहुल द्रविड़ के बेटे का गरजा बल्ला, 12 बाउंड्री और 207 का स्ट्राइक रेट; शतक से चूके
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget