एक्सप्लोरर

क्या 2023 में पाकिस्तान का दौरा करेगी Team India? जानें PCB को क्यों हैं ऐसी उम्मीद

पाकिस्तान और इंडिया के बीच 2012 के बाद से कोई सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों देशों के बीच संबंध खराब होने का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है. लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को साल 2023 में टीम इंडिया के पाकिस्तान आने की उम्मीद है.

पिछले साल की तरह 2021 में भी एशिया कप का आयोजन नहीं हो रहा है. इस साल वर्ल्ड कप के चलते एशिया कप को टाल दिया गया है. अगले साल एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में होना है, जबकि 2023 में पाकिस्तान के पास एशिया कप की मेजबानी का अधिकार रहेगा. पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी को उम्मीद है कि 2023 में टीम इंडिया पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार हो जाएगी.

एहसान मनी ने कहा कि इस साल इंडिया और पाकिस्तान दोनों के पास ही एशिया कप का आयोजन करने के लिए विंडो नहीं था इसलिए इसे रद्द कर दिया गया. मनी ने कहा, "इस साल एशिया कप आयोजित करना संभव नहीं है. जून में एक छोटी सी विंडी थी लेकिन हम पाकिस्तान सुपर लीग के बाकी बचे मैच खेल रहे हैं और भारत भी उस दौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेल रहा होगा. फाइनल खेलने से पहले भारत को इंग्लैंड में दो सप्ताह तक क्वारंटीन में रहना है."

पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीद

पाकिस्तान और इंडिया के बीच 2012 के बीच से कोई सीरीज नहीं खेली गई है. 2023 के एशिया कप को एहसान मनी बड़ी उम्मीदों के साथ देख रहे हैं. उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान 2023 में एशिया कप की मेजबानी करेगा. टूर्नामेंट में भारत की भागीदारी पाकिस्तान क्रिकेट के लिए एक बड़ी सफलता होगी. मुझे उम्मीद है कि तब तक राजनीतिक संबंध भी मजबूत होगा."

भारत के पास इस साल अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्व कप की मेजबानी का अधिकार है. मनी को भरोसा है कि पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. पीसीबी चेयरमैन ने कहा, ''आईसीसी ने इस बात का आश्वासन दिया है कि पाकिस्तान के बिना टी 20 विश्व कप आयोजित नहीं किया जा सकता. ग्रेग बार्कले के साथ चार बार बात की गई है."

बता दें कि बीसीसीआई पहले ही साफ कर चुका है कि जब तक भारत सरकार की अनुमति नहीं होगी तब तक वह अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने के लिए नहीं भेजेगा.

पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- भारत-इंग्लैंड सीरीज टी20 विश्व कप से पहले दूसरी टीमों के लिए ‘ट्रेलर’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
FIFA World Cup Prize Money: आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
FIFA वर्ल्ड कप में आज फ्रांस और इंग्लैंड की भिड़ंत, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे 259 करोड़ रुपये
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget