एक्सप्लोरर

Ramiz Raja: भारतीय पत्रकार पर भड़कने वाले मामले पर PCB चीफ ने दी सफाई, बोले- 'उनका सवाल ही उकसाने वाला था'

PAK vs SL: एशिया कप 2022 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 23 रन से शिकस्त दी थी. इस हार के बाद भारतीय पत्रकार के एक सवाल पर PCB चीफ रमीज़ राजा भड़क गए थे.

Ramiz Raja on Indian Journalist: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज़ राजा (Ramiz Raja) ने एशिया कप 2022 फाइनल (Asia Cup 2022 Final) के बाद भारतीय पत्रकार (Indian Journalist) पर भड़कने वाले मामले पर सफाई दी है. उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर इस पूरे मामले को विस्तार से बताया है. इसमें वह अपने उस आक्रामक रवैये को सही ठहराते हुए भी नजर आ रहे हैं. उन्होंने कहा है कि भारतीय पत्रकार का सवाल ही उकसाने वाला था.

रमीज़ राजा ने लगभग एक हफ्ते बाद इस मामले पर अपनी बात रखते हुए कहा, 'मैं आपको बताता हूं. उनके जो सवाल थे, जो लाइनें थी वो बिल्कुल ठीक नहीं थी. वो कह रहे थे कि पूरी जनता भारी नाराज है. तो मैंने कहा कि आपको कैसे पता कि पूरे पाकिस्तानी लोग इस टीम से नाराज है. क्योंकि आप 2000 मील दूर बैठे हुए हैं ना. ये भड़काने वाली बातें ही होती हैं. पॉइंट ये है कि अगर आपका दिल साफ है और एक क्रिकेटर बात कर रहा है तो यह चीजें सामने नहीं आनी चाहिए. खैर छोड़िए, वह एक घटना थी जो हो गई.'

क्या है पूरा मामला?
पाकिस्तान के एशिया कप फाइनल हारने के बाद रमीज़ राजा दुबई स्टेडियम के बाहर कुछ पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे. इसी दौरान जब एक भारतीय पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा तो वह बौखला गए थे. भारतीय पत्रकार ने पूछा था, 'पाकिस्तान की आवाम बड़ी नाखुश है, उनके लिए कोई संदेश?' इस पर रमीज़ राजा ने कहा था, 'देखिए आप इंडिया से होंगे. आपकी आवाम तो बहुत खुश होगी.' फिर पत्रकार ने जवाब दिया था, 'हम तो खुश नहीं हैं. क्या मेरे चेहरे पर खुशी दिख रही है आपको' इस पर रमीज़ ने कहा, 'फिर कौनसी आवाम की आवाम की बात कर रहे हैं?' पत्रकार ने कहा, 'मैंने पाकिस्तान के लोगों को रोते हुए जाते देखा है. क्या मैं गलत बोल रहा हूं रमीज भाई?' यहां रमीज़ ने कहा, 'आप आवाम को जर्नलाइज कर रहे हैं.' इतना कहते हुए रमीज़ राजा भारतीय पत्रकार के फोन को हटाते हुए आगे चल दिए थे.

टॉस जीतने के बावजूद हार गई थी पाक टीम
एशिया कप 2022 के दौरान दुबई में टॉस जीतने वाली टीम मैच भी आसानी से जीत रही थी. लेकिन फाइनल मैच में पाकिस्तान टीम टॉस जीतने के बावजूद हार गई थी. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भानुका राजपक्षा (71) और वानिंदु हसरंगा (36) की लाजवाब पारियों की बदौलत 170 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम महज 147 रन पर सिमट गई थी. मोहम्मद रिजवान ने 55 रन की पारी जरूर खेली लेकिन यह किसी काम की नहीं रही थी.

यह भी पढ़ें...

Roger Federer Retirement: सबसे ज्यादा विंबलडन टाइटल से लेकर सबसे लंबे वक्त तक नंबर-1 रैंकिंग, ये हैं रोजर फेडरर के 10 बड़े रिकॉर्ड

Roger Federer Earnings: सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-7 एक्टिव प्लेयर्स में शामिल हैं फेडरर, 8700 करोड़ से ज्यादा है कुल आमदनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
फाइनल में पहुंची संजीव गोयनका की टीम, एलिमिनेटर में सनराइजर्स को हराया
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
आज 600 टेस्ट पूरे करेगी टीम इंडिया, किसने इससे ज्यादा मैच खेले?
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका
पुर्तगाल के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने डेब्यू पर मचाया तहलका

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget