एक्सप्लोरर

IND vs AUS 3rd Test: क्या इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को खलेगी पैट कमिंस की कमी? जानें क्या कह रहे हैं आंकड़े

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 1 मार्च से इंदौर में शुरू हो रहे टेस्ट मैच में पैट कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ कंगारू टीम की कप्तानी संभालेंगे.

Border Gavaskar Trophy 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाना है. इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया इस मैच के जरिए वापसी की भरपूर कोशिश करेगी हालांकि इस बार उसे अपने नियमित कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के बिना मैदान में उतरना होगा. कमिंस पारिवारिक कारणों के चलते इस टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं है. यहां स्टीव स्मिथ टीम की कमान संभालेंगे. ऐसे में क्या ऑस्ट्रेलिया अपने परमानेंट कप्तान कमिंस के बिना इंदौर टेस्ट में जीत दर्ज कर पाएगी? आइये जानते हैं...

भारत दौरे से पहले तक पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया के लिए लाजवाब कप्तान साबित हो रहे थे. 13 टेस्ट मैचों में उन्होंने केवल एक में शिकस्त खाई थी और आठ मुकाबले जीते थे. लेकिन भारत दौरे पर वह बतौर कप्तान पूरी तरह फ्लॉप हो गए. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के पहले और दूसरे दोनों टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया की टीम 3-3 दिन के भीतर ही मुकाबले गंवा बैठी. यहां पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया को बिल्कुल भी भारत को टक्कर देने की स्थिति में नहीं ला सके.

टेस्ट फॉर्मेट में पैट कमिंस एक लाजवाब बॉलर भी रहे हैं. लेकिन हालिया भारत दौरे पर वह बतौर गेंदबाज भी बेरंग रहे हैं. दो टेस्ट मैचों में वह कुल तीन विकेट ले पाए हैं. दिल्ली में हुए दूसरे टेस्ट की आखिरी पारी में तो वह गेदबाजी करने भी नहीं उतरे थे. कमिंस का भारत में फ्लॉप गेंदबाजी का एक बड़ा कारण यहां की पिचें भी रही हैं, जो तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनर्स को ज्यादा मदद देती है.

तो क्या नहीं खलेगी पैट कमिंस की कमी?
जी हां, ऑस्ट्रेलिया को पैट कमिंस की इतनी कमी नहीं खलेगी. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि इंदौर में भी स्पिन ट्रैक ही होगा और यहां भी ऑस्ट्रेलिया ज्यादा से ज्यादा दो तेज गेंदबाज खिला सकती है. इसमें एक कैमरून ग्रीन होंगे जो बल्लेबाजी में भी ऑस्ट्रेलिया को अच्छा योगदान दे सकेंगे, दूसरा यह कि मिचेल स्टार्क भी अब फिट बताए जा रहे हैं और वह तेज गेंदबाज के तौर पर पैट कमिंस की जगह को भरने के लिए परफेक्ट विकल्प हैं.

जहां तक कप्तानी का सवाल है तो पैट कमिंस की जगह यह जिम्मेदारी संभालने वाले स्टीव स्मिथ भी एक लाजवाब कप्तान रहे हैं. वह 2014 से 2018 के बीच ऑस्ट्रेलिया के परमानेंट कप्तान थे. उन्होंने अब तक 36 मैचों में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभाली है, इनमें 20 में जीत और 10 में हार मिली है. पिछले भारत दौरे पर भी स्मिथ ही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान थे. ऐसे में स्मिथ कप्तानी में पैट कमिंस का बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. यानी साफ है कि इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम को किसी भी स्थिति में पैट कमिंस की कमी नहीं खलेगी. इस दिग्गज की गैरमौजूदगी में भी ऑस्ट्रेलिया के पास अच्छे विकल्प मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: क्या टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं थी नागपुर और दिल्ली की पिच? जानें ICC का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया प्लेइंग XI का एलान, 3 साल बाद वापस आया स्टार खिलाड़ी
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget