एक्सप्लोरर

PAKvsSL: सेमीफाइनल की जंग में पाकिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी, श्रीलंका को 236 रनों पर रोका

PAKvsSL: सेमीफाइनल की जंग में पाकिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी, श्रीलंका को 236 रनों पर रोका

सौजन्य: ICC (TWITTER)

कार्डिफ: पाकिस्तान के गेंदबाजों ने मध्य के ओवरों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-बी के आखिरी और अहम मुकाबले में श्रीलंका को 236 रनों पर ही रोक दिया. निरोशन डिकवेला की 73 रनों की पारी के बावजूद श्रीलंकाई टीम 49.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 236 रन ही बना सकी.

पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. जुनैद खान ने 26 के कुल स्कोर पर दानुष्का गुणाथिलका (13) को आउट कर पाकिस्तान को पहली सफलता दिलाई. लेकिन इसके बाद दूसरे विकेट के लिए उसे 56 रनों का इंतजार करना पड़ा. डिकवेला ने पांव जमा लिए थे और इसमें कुशाल मेंडिस (27) ने उनका अच्छा साथ दिया.

लेकिन मेंडिस रंग में आ ही रहे थे कि हसन अली ने उनकी गिल्लियां बिखेर दीं. 82 के कुल स्कोर पर मेंडिस पवेलियन लौट लिए थे. टीम के स्कोर में एक रन का इजाफा हुआ था कि डेब्यू मैच खेल रहे फहीम अशरफ ने दिनेश चंडीमल को बोल्ड कर अपना पहला विकेट लिया.

यहां से एक बार फिर डिकवेला ने श्रीलंका को संभाला और इस बार उनको साथ मिला कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (39) का. दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी की. 161 के कुल स्कोर पर मैथ्यूज को मोहम्मद आमिर ने चलता किया. एक रन बाद कुशल परेरा की जगह टीम में आए धनंजय डी सिल्वा जुनैद का शिकार हो गए.

अगले ओवर में आमिर ने डिकवेला की पारी का अंत करते हुए पाकिस्तान को बड़ी सफलता दिलाई. डिकवेला ने 86 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए. 167 के कुल स्कोर पर जुनैद ने थिसारा परेरा को पवेलियन भेजा.

सुरंगा लकमल (26) और असेल गुणारत्ने (27) आठवें विकेट के लिए 46 रन जोड़कर अपनी टीम को 200 से पहले आउट होने से बचा लिया. इन दोनों को हसन अली ने पवेलियन भेजा. अशरफ ने नुवान प्रदीप (1) को आउट कर श्रीलंका की पारी का अंत किया.

पाकिस्तान की तरफ से जुनैद और हसन ने तीन-तीन विकेट लिए. आमिर और अशरफ को दो-दो सफलता मिलीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
रोहित शर्मा-विराट कोहली का टाइम खत्म, इसमें गलत क्या? गंभीर के सपोर्ट में उतरे अश्विन ने खोले बड़े राज
रोहित-विराट का टाइम खत्म, इसमें गलत क्या? गंभीर के सपोर्ट में उतरे अश्विन ने खोले बड़े राज
Watch: क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
ट्रॉफी चोर... कामरान अकमल ने की PCB चीफ मोहसिन नकवी की गजब बेइज्जती!
ट्रॉफी चोर... कामरान अकमल ने की PCB चीफ मोहसिन नकवी की गजब बेइज्जती!

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द पैसे लौटा रहे थियेटर्स
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द,पैसे लौटा रहे थियेटर्स
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
Eid Ul Fitr 2026: सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget