एक्सप्लोरर

स्मिथ को रोकने के लिए पाकिस्तान ने बनाई खास रणनीति, मिस्बाह ने किया खुलासा

मिस्बाह उल हक ने कहा है कि अगर गेंदबाजों सही दिशा में बॉल डालेंगे तो स्मिथ को रन बनाने से रोका जा सकता है.

AUS Vs PAK: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार से दो टेस्ट की सीरीज शुरू होने जा रही है. इस सीरीज के साथ ही पाकिस्तानी टीम टेस्ट चैंपियनशिप में अपने सफर की शुरुआत करेगी. लेकिन 1995 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर आखिरी बार टेस्ट जीतने वाली पाकिस्तान टीम के सामने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की चुनौती है. बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में पहले से भी ज्यादा खतरनाक बल्लेबाज के तौर पर एंट्री मारी है. स्मिथ ने हाल ही में एशेज सीरीज में खेलते हुए चार टेस्ट मैचों में 774 रन बनाए. हालांकि पाकिस्तानी टीम के नए कोच मिस्बाह का मानना है कि गेंद को सही जगह पर रखकर स्मिथ को रन बनाने से रोका जा सकता है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को आउट करने के लिए गेंद को सही जगह पर या ऑफ स्टंप्स के ऊपर रखना महत्वपूर्ण होगा. मिस्बाह ने कहा, "जहां तक स्मिथ की बात है तो विश्व के टॉप बल्लेबाजों के लिए एक गेंदबाज को सही जगह पर गेंद रखना होगा. हमारे गेंद इस समय अपनी रणनीतियों को सही से लागू कर रहे हैं और मुझे उम्मीद है कि इससे दबाव बनाने में सक्षम होंगे." उन्होंने कहा, "यह मायने नहीं रखता है कि एक अच्छा बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा है. मायने यह रखता है कि आप ज्यादा से ज्यादा गेंद को उस एरिये में रखें, जिससे कि दबाव बनाया जा सके और बल्लेबाज आपको सम्मान दे और फिर आप उन्हें गलती करने के लिए मजबूर करें." टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त 56 प्वाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है. अगर ऑस्ट्रेलिया दोनों टेस्ट जीतने में कामयाब हो जाती है तो उसे 120 प्वाइंट्स का फायदा होगा और वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget