एक्सप्लोरर

Shan Masood Century: इंग्लैंड के खिलाफ शान मसूद की कप्तानी पारी, पाकिस्तान के लिए मुल्तान टेस्ट में जड़ा शतक

Pakistan vs England, 1st Test: शान मसूद ने इंग्लैंड के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए मुल्तान टेस्ट में शतक जड़ दिया. उन्होंने इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.

Pakistan vs England, 1st Test: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच मुल्तान में खेला जा रहा है. पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में शान मसूद ने कप्तानी पारी खेली है. उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया है. पाकिस्तान ने खबर लिखने तक पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान के साथ 189 रन बनाए. इस दौरान शान मसूद ने 109 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान को इससे पहले बांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में हरा दिया था. लेकिन इस बार टीम ने दमदार प्रदर्शन किया है. 

दरअसल पाकिस्तान ने मुल्तान टेस्ट के पहले दिन टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इस दौरान अब्दुल्ला शफीक और सैय अयूब ओपनिंग करने आए. लेकिन अयूब ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सके. वे 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद शान मसूद बैटिंग करने पहुंचे. उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया. मसूद की इस पारी में 11 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. शान मसूद ने खबर लिखने तक 110 गेंदों का सामना करते हुए 109 रन बनाए. पाकिस्तान ने 40 ओवरों में 189 रन बनाए.

चार साल के इंतजार के बाद लगाया टेस्ट शतक -

शान मसूद को टेस्ट शतक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मेनचेस्टर में आखिरी टेस्ट शतक लगाया था. इसके बाद अब मुल्तान में शतक लगाया है. उन्होंने टेस्ट में शतक के लिए करीब सालों का इंतजार करना पड़ा. पाकिस्तान ने इस बीच न्यूजीलैंड, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली. लेकिन मसूद शतक नहीं लगा पाए थे.

खराब दौर से गुजर रही थी पाक टीम -

पाकिस्तान का हाल का प्रदर्शन काफी खराब रहा है. टीम वनडे विश्व कप और टी20 विश्व कप में कुछ खास नहीं कर पाई थी. उसे बांग्लादेश ने भी टेस्ट सीरीज में हरा दिया था. बांग्लादेश के टीम पाकिस्तान खेलने गई थी. लेकिन पाक टीम अपनी ही जमीन पर जीत हासिल नहीं कर पायी थी.

 

यह भी पढ़ें : Raza Hassan Pakistan: भारत की हिंदू लड़की पाकिस्तानी क्रिकेटर से करेगी शादी, धर्म भी बदलने को तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
2025 नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड विनर्स का एलान, 17 खिलाड़ियों को मिला अर्जुन पुरस्कार
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget