एक्सप्लोरर

Wahab Riaz: पाकिस्तान के पेसर वाहाब रियाज की खास क्लब में एंट्री, टी20 में यह रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के छठे गेंदबाज

Wahab Riaz Record: वाहाब रियाज टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले पाकिस्तान के पहले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खुलना टाइगर्स की तरफ से खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की.

Wahab Riaz T20 Record: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वाहाब रियाज ने टी20 क्रिकेट में अपने नाम खास उपलब्धि हासिल की है. वह पाकिस्तान की तरफ से टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 400 विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं. उन्होंने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के एक मैच में खुलना टाइगर्स की तरफ से खेलते हुए चट्टोग्राम चैलेंजर्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की. इस मुकाबाले में वाहाब ने चार विकेट चटकाए. वहीं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात की जाए तो वह विश्व के छठे गेंदबाज हैं जिन्होंने सबसे छोटे फॉर्मेट में 400 या उससे अधिक विकेट चटकाए हैं. 

400 विकेट लेने वाले छठे बॉलर

वाहाब रियाज टी20 क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले दुनिया के छठे गेंदबाज हैं. उन्होंने 19 जनवरी को चट्टोग्राम में चट्टोग्राम चैलेंजर्स के खिलाफ खलते हुए टी20 में चार सौ विकेट लेने का आंकड़ा पार किया. इस मुकाबले में उन्होंने धुआंधार बॉलिंग करते हुए चार ओवर में 36 रन देकर चार विकेट चटकाए. पाकिस्तान की तरफ से टी20 क्रिकेट में वह 400 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं. स्मरण रहे कि वाहाब रियाज पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से काफी दिनों से बाहर हैं. उन्होंने दिसंबर 2020 में पाकिस्तान के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था.

वहीं टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने की बात की जाए तो वाहाब छठे नंबर पर हैं. टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 614 विकेट ड्वेन ब्रावो ने लिए हैं. उन्होंने 556 मैचों की 526 पारियों में गेंदबाजी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की. अफगानिस्तान के राशिद खान टी20 क्रिकेट में 496 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं. वहीं वेस्टइंडीज के सुनील नरैन ने टी20 क्रिकेट में 474 विकेट झटके हैं. वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. साउथ अफ्रीका के इमरान ताहिर 466 टी20 विकेट से साथ चौथे और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन 436 टी20 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं.  

यह भी पढ़ें:

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे में होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर

IND vs NZ: क्या 34 साल बाद भारतीय सरजमीं पर बदलेगी कीवियों की किस्मत? न्यूजीलैंड के लिए आखिरी मौका आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
LIVE: तीसरे सत्र का खेल शुरू, टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़
LIVE: तीसरे सत्र का खेल शुरू, टीम इंडिया को नहीं मिल रहा डिकवेला-सोनल का तोड़
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
भारत के 7 सबसे लंबे क्रिकेटर, देखें लिस्ट में कौन-कौन
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget