एक्सप्लोरर

Watch: बाबर ने पूछा- 'अब्बा क्या हुआ...', फिर आजम खान ने नोटों से पोंछा पसीना; वीडियो वायरल

PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से ठीक पहले पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी आजम खान का फनी वीडियो वायरल हो गया है. देखिए कैसे ये खिलाड़ी नोटों से पसीने पोंछ रहा है.

PAK vs ENG: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अपने स्क्वाड का एलान नहीं किया है. उससे पहले पाकिस्तानी टीम चार टी20 मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड का दौरा कर रही है. पाकिस्तान और इंग्लैंड की सीरीज 22 मई से शुरू हो रही है और उनका पहला मैच हेडिंग्ली में होना है. मगर उससे पहले पाकिस्तान के खिलाड़ी आजम खान के वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विकेटकीपर खिलाड़ी आजम खान कई सारे डॉलर के नोट हाथ में लेकर उनसे पसीने पोंछते हुए दिख रहे हैं.

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने स्नैपचैट स्टोरी में एक वीडियो क्लिप शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि टीम बस में सफर कर रही है. इस बीच बाबर आजम मजाकिया अंदाज में आजम खान से पूछते हैं कि, 'अब्बा, क्या हुआ. क्या गर्मी बहुत ज्यादा हो रही है.' इसका जवाब देते हुए विकेटकीपर खिलाड़ी आजम खान ने अपने हाथ में लगे डॉलर्स से पसीने पोंछने का इशारा किया. यह सब देख बस में बैठे सब खिलाड़ी जोर-जोर से ठहाके लगाने लगे.

इंग्लैंड के खिलाफ खेलने हैं 4 मैच

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 22 मई से 30 मई के बीच चार टी20 मैच खेले जाएंगे. बता दें कि पाकिस्तानी टीम की हाल ही में न्यूजीलैंड के साथ टी20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी, वहीं टीम ने आयरलैंड को 2-1 से मात दी थी. अब इंग्लैंड के खिलाफ पाक टीम के लिए सीरीज जीतना आसान नहीं होगा. टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनजर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने आईपीएल 2024 से अपने खिलाड़ियों को वापस बुला लिया है.

इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान का स्क्वाड: बाबर आजम (कप्तान), सैम अय्यूब, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, आजम खान (विकेटकीपर), इरफान खान, इफ्तिखार अहमद, फखर जमान, आघा सलमान, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन आली, अब्बास अफरीदी, अब्रार अहमद, हैरिस रऊफ, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी

यह भी पढ़ें:

LPL AUCTION 2024: धोनी का चेला, लंका में बना सबसे महंगा खिलाड़ी, पथिराना को मिली IPL से पांच गुणा रकम

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget