एक्सप्लोरर

रिव्यू मीटिंग के लिए PCB के समाने पेश हुए इंजमाम, सरफराज और कोच मिकी ऑर्थर

रिव्यू मीटिंग के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सामने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद, मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक और कोच मिकी आर्थर टीम के पिछले चार साल के प्रदर्शन का लेखा जोखा लेकर पेश हुए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद, मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक और कोच मिकी आर्थर टीम के पिछले चार साल के प्रदर्शन का लेखा जोखा लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की क्रिकेट समिति के समक्ष पेश हुए. पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, इंजमाम, सरफराज और आर्थर शुक्रवार को समिति की बैठक के समक्ष पेश हुए, जहां विश्व कप में टीम के प्रदर्शन पर संतुष्टि जताई. पीसीबी के प्रबंध निदेशक वसीम खान की अध्यक्षता में गद्याफी स्टेडियम में हुई यह बैठक करीब चार घंटे तक चली. यह पहला मौका है जब इंजमाम, सरफराज और आर्थर को समिति के समक्ष पेश होना पड़ा है. बैठक में तीनों से कई सवाल भी पूछे गए. इसके अलावा विश्व कप-2019 में टीम के प्रदर्शन को लेकर भी कई सवाल पूछे गए. समिति के सदस्यों ने नए कप्तान को लेकर भी अपने विचार व्यक्त कर दिए हैं. सूत्रों का कहना है कि सरफराज को अब तीनों प्रारूपों की कप्तानी से हटाया जा सकता है. बैठक में कोच आर्थर ने पाकिस्तान का कोच बने रहने की इच्छा जताई. लेकिन समिति के कुछ सदस्यों ने उन्हें टी-20 विश्व कप तक कोच बनाए रखने की इच्छा जताई है. पीसीबी की क्रिकेट समिति में मिसबाह उल हक, वसीम अकरम, जाकिर खान और मुद्यसर नजर शामिल थे. घरेलू क्रिकेट के निदेशक हारून रशीद इसमें भाग नहीं ले सके. समिति अब इंजमाम, सरफराज और आर्थर के जवाबों के आधार पर पीसीबी के चेयरमैन एहसान मनी को अपनी सिफारिशें भेजेंगी. इन सिफारिशों के आधार पर ही चेयरमैन अब आगे कोई निर्णय लेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget