एक्सप्लोरर

गलत जानकारी के साथ मोईन खान बोले, 'विश्वकप में भारत को हराएगा पाकिस्तान'

मोईन खान का मानना है कि मौजूदा टीम विश्व कप में हमेशा भारत से हारने का कलंक धोकर इंग्लैंड में होने वाले अगले विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पर पहली जीत दर्ज कर सकती है.

दो बार क्रिकेट विश्वकप पर कब्ज़ा जमा चुकी टीम इंडिया एक बार फिर से 2019 में क्रिकेट विश्वकप को अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी. इसके लिए उन्हें प्रबल दावेदार भी माना जा रहा है क्योंकि भारतीय टीम इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में टॉप पर हैं. लेकिन जहां टीम इंडिया का सपना विश्वकप जीतने का है वहीं पाकिस्तान का ख्वाब अब भी सिर्फ एक बार भारत को विश्वकप में हराने का है.

इसी बात को दोहराते हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोईन खान का मानना है कि मौजूदा टीम विश्व कप में हमेशा भारत से हारने का कलंक धोकर इंग्लैंड में होने वाले अगले विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पर पहली जीत दर्ज कर सकती है.

विश्व कप में अब तक छह बार भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ है और हर बार भारतीय टीम जीती है. अब दोनों टीमें 16 जून को क्रिकेट के इस महाकुंभ में आमने सामने होंगी.

मोईन ने कहा,‘‘मौजूदा टीम विश्व कप में भारत पर पहली जीत दर्ज कर सकती है क्योंकि यह काफी प्रतिभाशाली टीम है. इसमें गहराई और विविधता है और सरफराज अहमद का खिलाड़ियों से अच्छा तालमेल है.’’

उन्होंने कहा,‘‘हमारी टीम ने दो साल पहले चैम्पियंस ट्राफी में उन्हें हराया और इंग्लैंड में जून में हालात हमारे अनुकूल होंगे क्योंकि हमारे पास उनसे बेहतर गेंदबाज हैं.’’

लेकिन मोईन का ये आंकड़ा बिल्कुल गलत नज़र आता है क्योंकि मौजूदा वनडे क्रिकेट को देखें तो भारतीय गेंदबाज़ों ने पाकिस्तान गेंदबाज़ों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. इसकी गवाही वनडे रैंकिंग भी देती है कि टॉप-10 गेंदबाज़ों में टॉप गेंदबाज़(जसप्रीत बुमराह) भारत का है. वहीं इसके अलावा टॉप-10 में कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल भी शामिल हैं. वहीं टॉप-10 में कोई भी पाकिस्तानी खिलाड़ी नज़र नहीं आता.

वहीं इतना ही नहीं टॉप-20 में भी उनका सिर्फ एक तेज़ गेंदबाज़ हसन अली है. जबकि भारतीय टीम के टॉप-20 में भुवनेश्वर को मिलाकर कुल 4 गेंदबाज़ हैं.

इतना ही नहीं भारतीय पेस और स्पिनर बैटरी ने खुद को विदेशों में साबित भी किया है, जबकि अभी पाकिस्तानी गेंदबाज़ी को खुद को पूरी तरह से साबित करना है.

हालांकि मोईन ने भारत और इंग्लैंड को विश्व कप के प्रबल दावेदारों में एक बताया. लेकिन ये कहकर उन्होंने खुद ही दो बातें कर दी कि पाकिस्तान, भारत को इस बार विश्वकप में हराएगा.

उन्होंने कहा,‘‘यह दिलचस्प विश्व कप होगा और मुझे लगता है कि पाकिस्तानी टीम भारत को हरा देगी. हम दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच खेलकर विश्व कप में जा रहे हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
15 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हुई जेल
15 साल की लड़की से यौन शोषण का आरोप, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर को हुई जेल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- देश भाषण सुनने के मूड में नहीं
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
LIVE: JPC के पास भेजा गया FCRA बिल, विपक्ष का लोकसभा में हंगामा
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget