PakvsWI: ब्रावो के जुझारू शतक से पार पाकर पाकिस्तान ने 56 रनों से जीता मैच
सोमवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले डे-नाईट टेस्ट में डेरेन ब्रावो के जुझारू शतक के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के आखिरी दिन वेस्टइंडीज़ टीम को 56 रनों से हार का सामना करना

नई दिल्ली/दुबई: सोमवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले डे-नाईट टेस्ट में डेरेन ब्रावो के जुझारू शतक के बावजूद पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के आखिरी दिन वेस्टइंडीज़ टीम को 56 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टेस्ट के आखिरी दिन मोहम्मद आमिर की शानदार गेंदबाज़ी और वेस्टइंडीज़ के निचले क्रम के बल्लेबाज़ो की खराब रनिंग की वजह से विंडीज़ टीम को कराबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.
पहली पारी में अज़हर अली के तीहरे शतक की मदद से बने 579 रनों के विशाल स्कोर से पिछड़नुे के बावजूद दूसरी पारी में विंडीज़ की टीम ने मैच को बचाए रखने और जीतने कते लिए पूरी ताकत झोक दी लेकिन खेल के आखिरी सेशन में पाकिस्तान की टीम ब्रावो का विकेट हासिल करने में कामयाब रही और उसके बाद मेहमान टीम बुरी तरह से बिखर गई. पहले टेस्ट के पांचवे दिन वेस्टइंडीज़ की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसके बल्लेबाज़ मार्लोन सेमुएल्स जल्द ही आउट होकर लौट गए. इसके बाद पहले सेशन में ही टीम को ब्लैकवुड के रूप में दूसरा झटका लगा. लेकिन एक छोर पर डैरेन ब्रावो जमे रहे और चेस और होल्डर के साथ साझेदारियां कर टीम की उम्मीदें जगा दीं लेकिन आखिरी सेशन में वेस्टइंडीज़ की टीम बिखरी और मैच गंवा बैठी.
दूसरी पारी में पाकिस्तान के लिए आमिर ने 3, यासिर शाह और नवाब ने 2 जबकि वहाब रियाज़ ने 1 विकेट हासिल किया.
इससे पहले चौथे दिन लेग स्पिनर देवेन्द्र बिशु (49 रनों पर आठ विकेट) के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान को दूसरी पारी में महज 123 रनों पर ही ढेर कर दिया था. जबकि चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान द्वारा दिए गए 346 रनों के जवाब में अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 95 रन बना लिए थे.
पाकिस्तान ने अजहर अली (नाबाद 302) के शानदार तिहरे शतक की बदौलत अपनी पहली पारी तीन विकेट के नुकसान पर 579 रनों पर घोषित कर दी थी. वेस्टइंडीज की टीम अपनी पहली पारी में 357 रन ही बनी सका थी और 222 रनों से पीछे थी. पाकिस्तान के दूसरी पारी में 123 रन पर सिमटने के बाद उसे 347 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे हासिल करने विंडीज़ टीम चूक गई.
चौथे दिन अपने तीसरे दिन (शनिवार) के स्कोर से छह विकेट पर 315 रनों से आगे खेलने उतरी वेस्टइंडीज टीम अपने खाते में 42 रन ही जोड़ पाई और पवेलियन लौट गई. उसकी तरफ से डारेन ब्रावो ने सर्वाधिक 87 और मार्लन सैमुएल्स ने 76 रनों का योगदान दिया.
इसके बाद अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी पाकिस्तान टीम बिशु की फिरकी के सामने आत्मसमर्पण कर बैठी. पहली पारी में तिहरा शतक बनाने वाले अजहर (2) को शेनन गाब्रियाल ने आउट कर टीम को पहली सफलता दिलाई. बिशु ने असद शफीक (5) को पगबाधा कर टीम को दूसरी और अपनी पहली सफलता हासिल की.
इसके बाद बिशु ने विकेट लेने का जो सिलसिला शुरू किया, वह पाकिस्तान का आखिरी विकेट लेने के बाद ही रुका. इस पारी में पाकिस्तान के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए. सबसे ज्यादा 44 रन सलामी बल्लेबाज समी असलम ने बनाए. उनके अलावा पदार्पण मैच खेल रहे बाबर आजम ने 21 और कप्तान मिस्बाह उल हक एवं सरफराज अहमद ने 15-15 रनों का योगदान दिया.
बिशु के अलावा कप्तान जेसन होल्डर और गाब्रियाल ने एक-एक विकेट लिए. बिशु ने पहली पारी में दो विकेट लिए थे. उन्होंने इस टेस्ट मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए हैं.
Source: IOCL


















