एक्सप्लोरर

PAK vs NED: दूसरे वनडे में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को रौंदा, बाबर-रिजवान ने जड़ी फिफ्टी; सीरीज पर किया कब्जा

Pakistan vs Netherlands: पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म ने 57, मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 69 और आगा सलमान ने नाबाद 50 रनों की मैच विनिंग पारी खेली.

Pakistan vs Netherlands 2nd ODI: नीदरलैंड दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे में भी मेज़बान टीम को शिकस्त दे दी. नीदरलैंड की टीम पहले खेलने के बाद सिर्फ 186 रन बना सकी थी. इसके जवाब में पाकिस्तान ने सिर्फ 33.4 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया. इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज पर भी कब्जा कर लिया.

पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म ने 57, मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 69 और आगा सलमान ने नाबाद 50 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद नवाज और हारिस रऊफ ने तीन-तीन विकेट चटकाए. वहीं नसीम शाह को दो विकेट मिले. इसके अलावा मोहम्मस वसीम जूनियर और शादाब खान को एक-एक सफलता मिली.

बेहद खराब रही नीदरलैंड की शुरुआत
एक बार फिर पाक के पेस अटैक के सामने नीदरलैंड के टॉप ऑर्डर ने घुटने टेक दिए. ओपनर विक्रमजीत सिंह 01 और मैक्स ओडोड 01 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए वेस्ली बरेसी 03 रन बनाकर चलते बने. मेज़बान टीम ने सिर्फ 8 रनों पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. 

टॉम कूपर ने फिर जड़ी फिफ्टी
पहले वनडे में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले टॉम कूपर ने एक बार फिर फिफ्टी जड़ी. कूपर ने 74 गेंदों में सात चौके और दो छक्के की बदौलत 66 रनों की पारी खेली. वहीं बेस डी लीड (Bas de Leede) ने दो चौकों और तीन छक्कों की बदौलत 89 रन बनाए. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की. 

इन दोनों के आउट होते ही एक बार फिर नीदरलैंड के बल्लेबाज नियमति अंतराल पर आउट होने लगे. इस बीच कप्तान एडवर्ड्स 05, तेजा निदामनुरु 00, वैन बीक 13,  टिम प्रिंगल 00 और आर्यन दत्त 01 रन बनाकर आउट हुए. 

इसके बाद नीदरलैंड से मिले 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर फखर जमान 01 और इमाम उल हक 06 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, इसके बाद बाबर आजम ने 65 गेंदों में 57, रिजवान ने 82 गेंदों में 69 और सलमान आगा ने सिर्फ 35 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी. 

यह भी पढ़ें-

IND vs ZIM: पहले वनडे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, केएल राहुल की कप्तानी में मिली पहली जीत

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget